Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का जुलूस निकाला:कानपुर में जहां था खौफ, वहां हाथ जोड़कर बोला- 'अब अपराध नहीं करूंगा'

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बिच्छू गैंग के सरगना और 12 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का मंगलवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने जुलूस निकाला। लालबंगला क्षेत्र में जहां कभी उसका खौफ था, वहीं वह हाथ जोड़कर अपराध छोड़ने की बात करता नजर आया। पुलिस ने उसे सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसे पैदल ले जाकर वारदात का रिक्रिएशन कराया गया। पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली सोमवार रात चकेरी पुलिस और बदमाश गौरव जैन के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के मामले में एक महीने से फरार चल रहा गौरव जैन कांशीराम कॉलोनी से मथुरापुर रोड की ओर मिला। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन किलोमीटर पैदल जुलूस निकाला मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आरोपी का करीब तीन किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकाला। पैर में गोली लगने के कारण वह लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ चल रहा था। इस दौरान रास्ते भर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोग जुलूस देखने के लिए छतों पर चढ़ गए और लोग बदमाश को देखने के लिए घरों व दुकानों के बाहर निकल आए। हाथ जोड़कर मांगी माफी पुलिस जब उसे उन इलाकों से लेकर गुजरी, जहां कभी उसका दबदबा और खौफ था, तब गौरव जैन का बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। उसने हाथ जोड़कर लोगों के सामने कहा, "अब अपराध नहीं करूंगा।" पुलिस ने जुलूस के दौरान घटनास्थल और मुठभेड़ से जुड़े बिंदुओं का सत्यापन भी कराया। एक दर्जन मुकदमे, जेल भेजा गया थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और एनडीपीएस एक्ट समेत एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आरक्षण हटवाने को CJP समर्थन करे':श्रीकृष्ण जन्मस्थान संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने अभिजीत दीपके को लिखा लेटर, अभियान में शामिल होने की अपील
    Next Article
    वाराणसी में चाकू मारकर युवक की हत्या:कमरे में खून से लथपथ मिला, साथ रहने वाले दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment