Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में एग्जाम दिया, फिर भी एब्सेंट दिखाकर फेल किया...:विद्यापीठ में धरने पर बैठे छात्र, कहा- एजेंसी सुधार के लिए पैसे मांग रही

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों से परेशान छात्रों ने शुक्रवार को परीक्षा भवन के सामने प्रदर्शन किया। आरोप है कि परीक्षा देने के बावजूद कई विद्यार्थियों को रिजल्ट में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया। इसके अलावा परिणाम में कई अन्य त्रुटियां भी सामने आई हैं। छात्रों का कहना है कि पहले प्रदर्शन के बाद तीन दिन में सुधार का आश्वासन मिला था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है। परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट छात्र आयुष यादव ने बताया कि उन्होंने परीक्षा दी थी, लेकिन रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया गया। उनका आरोप है कि ऐसी समस्या कई अन्य छात्रों के साथ भी हुई है। छात्र विश्वविद्यालय अधिकारियों और परीक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। धरने के बाद तीन दिन में सुधार का मिला था आश्वासन छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी रिजल्ट की गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान तीन दिन के भीतर त्रुटियां ठीक करने का आश्वासन दिया गया था। छात्रों का आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बाद भी जिन विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाया गया था, उनके परिणाम में सुधार नहीं किया गया। इसके चलते छात्र लगातार परीक्षा विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। एजेंसी पर पैसे लेकर रिजल्ट सुधारने का आरोप छात्र शिवम ने कहा कि एजेंसी विश्वविद्यालय परिसर के बाहर से काम कर रही है और कुछ लोगों के माध्यम से पैसे लेकर फर्जी तरीके से रिजल्ट बनाने और उसे सुधारने का काम किया जा रहा है। मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को साक्ष्य के साथ शिकायत दे चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एजेंसी को विश्वविद्यालय परिसर में लाकर काम कराने की मांग प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग की कि परीक्षा से जुड़े काम देख रही एजेंसी को विश्वविद्यालय परिसर में रहकर काम करना चाहिए। छात्रों का कहना है कि इससे कामकाज में पारदर्शिता रहेगी और किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी तय की जा सकेगी। उन्होंने मांग की कि रिजल्ट में जिन छात्रों की त्रुटियां हैं, उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। साथ ही एजेंसी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समाधान नहीं हुआ तो करेंगे अनिश्चितकालीन धरना छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिजल्ट की गड़बड़ियां दूर नहीं की गईं तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जाने क्या करती है एजेंसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक एजेंसी काम करती है, जो आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। एजेंसी के माध्यम से नियुक्त ये कर्मचारी विश्वविद्यालय में परीक्षा, मूल्यांकन और काउंसलिंग से जुड़े काम करते है। इस एजेंसी का नाम गोपनीय रखा गया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणामों में लगातार आ रही गड़बड़ियों के बीच एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं हो पा रही है। एजेंसी के माध्यम से हो रहे सभी एग्जाम्स में धांधली हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल हादसा:मृतक मजदूरों के परिवार को मिला मुआवजा, घायल को इलाज और 2 लाख रुपए की मदद
    Next Article
    BHU में एमए छात्र रौनक मिश्रा पर कार्रवाई:निलंबन के साथ कैंपस प्रवेश पर भी रोक, स्थायी समिति की बैठक में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment