Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल हादसा:मृतक मजदूरों के परिवार को मिला मुआवजा, घायल को इलाज और 2 लाख रुपए की मदद

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में हुए हादसे के बाद निर्माण कंपनी ने मृत मजदूरों के परिवारों को आर्थिक मदद दी है। कंपनी की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए दिए गए हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज कराने के साथ उसे 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। चौथी मंजिल पर शटरिंग गिरने से हुआ था हादसा शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मॉल की चौथी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरे मलबे में चार मजदूर दब गए थे। हादसे में नेपाल निवासी शिवराम और पश्चिम बंगाल निवासी आलम व रफीउल की मौत हो गई थी। वहीं दिलदार गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। कंपनी ने जारी किया बयान हादसे के बाद शुक्रवार देर शाम मॉल का निर्माण कर रही देहरादून की कंपनी वीकेजे प्रोजेक्ट की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई। कंपनी प्रतिनिधि चंद्र शेखर ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और घायल मजदूर को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। कंपनी की टीम पुलिस, स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपए कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों के परिवार को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घायल मजदूर के इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन कर रही है। इसके साथ उसे 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। कंपनी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या चंपत इशारा कर रहे- राममंदिर निर्माण में लूट हुई:लेटर से यही संकेत; चढ़ावा चोरी के बाद नृपेंद्र एक बार भी चंपत से नहीं मिले
    Next Article
    गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड:शादी का बोलकर भगा ले गया, पुलिस ने तरकीब लगाकर पकड़ा; परिवार बोला-बेटी का रेप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment