Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी:आसपास का इलाका खाली कराया, फायर ब्रिगेड को बुझाने में घंटेभर लग गए

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग इलाके में सोमवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई और स्थानीय साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने अंदर पूरे फर्नीचर और ज्वलनशील सामान को चपेट में ले लिया। दुकानदारों की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन आसपास का क्षेत्र खाली कराया, जबकि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उधर, पुलिस टीम ने मिलकर दुकान के अंदर का सामान निकलवाकर आग से सभी कुछ दूर किया। आग से दुकान में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़े नुकसान और जनहानि से बचाव हो गया। फायर इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में होली पर शहरवासियों को मिलेगा पूरा दिन पानी:नगर निगम द्वारा की गई 32 अतिरिक्त टैंकर और अन्य व्यवस्थाएं हुई पूरी
    Next Article
    DIOS आफिस में ढोल बजा और उड़े नोट, देखें VIDEO:एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर मना जश्न, गुलाल भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment