Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में VIP-मूवमेंट पर नो-व्हीकल जोन:संत रविदास मंदिर के रूट डायवर्ट, 40 चौराहों पर प्रतिबंध; श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग तय

    21 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर शहर के कई इलाकों में नो व्हीकल जोन और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीर स्थित रविदास मंदिर को जाने वाले सभी रास्ते डायवर्ट रहेंगे। दोपहर 1:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर एडवाइजरी लागू रहेगी। रविदास मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम और वीवीआईपी आगमन को लेकर डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से वीआईपी के आगमन या प्रस्थान के समय बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज पर भी वीआईपी आवागमन के दौरान वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। गिलट बाजार तिराहे से वाहनों को भोजूबीर की बजाय सेंट्रल जेल रोड और शिवपुर बाजार की ओर मोड़ा जाएगा। भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस और गिलट बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोलघर-कचहरी तिराहे से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौराहा और अर्दली बाजार की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर-कचहरी और ताड़ीखाना तिराहा की ओर प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने बताया कि चौकाघाट चौराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहन अंधरापुल चौराहे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। तेलियाबाग तिराहे से वाहनों को अंधरापुल और लहुराबीर की ओर मोड़ा जाएगा। मलदहिया चौराहे से मरीमाई और साजन तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन और लहुराबीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा स्टेडियम गेट नंबर दो तिराहे से सिगरा चौराहा और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट, रामनगर और कैंट क्षेत्र में पाबंदियां राजघाट क्षेत्र में सुजाबाद पुलिस चौकी से वीआईपी आगमन के तीन घंटे पहले सभी मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पड़ाव चौराहे से वाहनों को राजघाट और रामनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। रामनगर चौराहे से वाहनों को पंचवटी, शास्त्री चौक और टेगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कैंट क्षेत्र में मिंट हाउस तिराहे से इंडिया होटल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। नदेसर तिराहे से मिंट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को भी दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। पार्किंग के लिए स्थान तय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर सेवापुरी, रोहनिया, कैंट, चंदौली, भदोही और मिर्जापुर से आने वाली बसें रिंग रोड से रखौना और एनएच-19 डाफी टोल प्लाजा पार कर सर्विस लेन से लौटूबीर अंडरपास मैदान में पार्क की जाएंगी। पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, कैंट, जौनपुर और गाजीपुर से आने वाली बसें तथा अन्य वाहन भिखारीपुर से नरिया तिराहा, बीएचयू नरिया गेट, एनसीसी तिराहा और केंद्रीय विद्यालय के सामने से रेडियस-7 तथा रेडियस-7 कट होते हुए सेमी सर्किल-1 सड़क के किनारे खड़े किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से अमरा अखरी अंडरपास, चितईपुर और अन्य मार्गों से शहर की ओर आने वाले ट्रक एवं भारी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। राजघाट पुल, सूजाबाद मार्ग पर VVIP आगमन से दो घंटे पहले मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। लहुराबीर–मैदागिन, पुलिस लाइन–चौकाघाट–विशेश्वरगंज मार्गों पर VVIP मूवमेंट से दो घंटे पहले ऑटो और ई-रिक्शा बंद रहेगा। जनसभा के वाहनों के लिए पार्किंग और रूट पुलिस ने तय किए पार्किंग स्थल
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह:बोलीं - कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत: नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment