Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप:मोबाइल बनवाने के बहाने सहेली ले गई, झांड़ियों में 5 दोस्तों ने दुष्कर्म किया

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक युवती के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया। एक युवक की प्रेमिका उसे मोबाइल बनवाने के बहाने घर से बुलाकर ले गई। वह उसे गंगा किनारे लेकर पहुंची, जहां उसे नशीली चाय पिलाई। उसके बाद पांचों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। फिर बदहवास हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। रात होते ही जब युवती घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी सहेली से संपर्क किया, लेकिन उसने कुछ जानकारी नहीं दी। तलाश करने पर युवती गंगा किनारे बदहवास मिली और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसे तुरंत घर लाया गया और पूछताछ की गई। युवती ने परिजनों को इस दर्दनाक घटना की पूरी आपबीती बताई। इसके अगले दिन परिजन ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… मोबाइल बनवाने के बहाने लड़की की सहेली ले गई पीड़िता की मां ने बताया- मेरी बेटी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की की सहेली है। मेरी बेटी का मोबाइल खराब था। इसी बहाने से वह बुधवार शाम को कैथी बाजार जाने के नाम पर ले गई। लेकिन उसे गंगा किनारे ले जाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। उसके जाने के बाद वहां पांच युवक आए और उसे गंगा किनारे झाड़ियों की ओर ले गए। वहां उन्हें कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उन पांचों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात जब वह घर नहीं लौटी तो हमने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने बहाने बनाकर टाल दिया। इसके बाद हमने इधर-उधर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद वह गंगा किनारे मिली। उसे घर लाया गया, पानी पिलाया गया और तभी वह होश में आई। फिर उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद अगले दिन हम लोग उसे लेकर कैथी थाने पहुंचे। तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों ने दबाव बनाया। उन्होंने कहा- किसी से मत कहना, मैं तुम्हारी शादी करवा दूंगा। पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल हालांकि, मामला बढ़ता देख पुलिस ने अब एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद महिला पुलिस टीम के साथ पीड़िता को कबीरचौरा अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। वहीं, पुलिस ने परिवार को सुरक्षा घेरे में रखा है। चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया- पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य कई आरोपियों की तलाश जारी है। ------------ इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्रीजी का बेटा हर महीने बनाएगा डिप्टी CM:अफसर रहे 'माननीय' ने किया खेल, नेताइन ग्रुप की गजब चोरी
    Next Article
    प्रयागराज में ITI छात्र ने खुद को गोली मारी:हाथ में तमंचा, बाई कनपटी पर लगी गोली; स्कूल के कमरे में कुर्सी पर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment