Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पुलिस पर आगजनी-जानलेवा हमले के 3 आरोपियों को जमानत:कोर्ट ने 4 महीने बाद दी राहत, दिवाली पर मिर्जामुराद पावर हाउस पर हुआ था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जिला सत्र न्यायालय ने बुधवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर आगजनी व बवाल करने के मामले में तीन आरोपित को बड़ी राहत दे दी। जज संजीव शुक्ला की अदालत ने कमजोर दलील और साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को जमानत दे दी। मिर्जामुराद के ग्राम बिडड़ा निवासी महात्मा बनवासी, जितेंद्र कुमार व गोलू बनवासी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हज़ार रुपए की दो जमानतें एवं बन्धपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से फ़ौजदारी अधिवक्ता बंटी खान के साथ अधिवक्ता रागिनी सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन ने कोर्ट में बताया कि अनुसार 20 अक्टूबर 2025 को मिर्जामुराद पुलिस का ग्रामीणों से विवाद हो गया था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय समेत टीम समय करीब 23.30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो पक्षो में किसी बात को लेकर ग्राम बिडड़ा पावर हाउस में विवाद हो गया है तथा आपस में मारपीट कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक उच्चधिकारीगणो को अवगत कराते हुए पुलिस बल की मांग करते हुए अण्डरपास कछवां रोड से चलकर ग्राम बिडड़ा पहुंचे तो देखा कि स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। आरटी सेट से कन्ट्रोल रुम से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग करने के कुछ समय बाद प्रभारी निरीक्षक कपसेठी मय पुलिस बल के उपस्थित आए। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का हर सम्भव प्रयास किया गया, लेकिन उग्र होकर जान से मारने की नियत से पुलिस वालो पर पथराव कर दिए। जिसमे कुछ पुलिस बल को चोटें आयी है तथा दोनो पक्ष में आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसमे महिला व पुरुषो को चोटें आईं थी। उनके इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेस 108 को बुलाया गया था, जिसको बलवाईयों ने पथराव कर तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ड्राइवर के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट किये तथा आगजनी करने लगे, जिसमे दरोगा कौशल किशोर की मोटर सायकिल होण्डा को पूरी तरह जला दिए। बलवाइयों ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से ईंट पत्थर लाठी डंडा और हथियारों से लैस होकर हमला कर दिए। पुलिस बल द्वारा लाउड हेलर से समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे सभी बलवाई जिसमें (पुरुष व महिलाएं) उग्र होकर हमलावर हो गए और पुलिस का दौड़ा लिए। पुलिस ने शीला देवी समेत 16 लोग नामजद व 50-60 अज्ञात के ख़िलाफ़ मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, चार्जशीट दाखिल की। चार महीने बाद कोर्ट ने 3 आरोपियों को जमानत देदी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा की महिलाओं ने की यूपी बजट की तारीफ:मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, महिलाओं के लिए खुलेंगे नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर
    Next Article
    जिलाधिकारी ने ईओसी का निरीक्षण किया:मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा, पुनरीक्षण अभियान 2026 की प्रगति जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment