Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैश्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपी जेल भेजे गए:बदायूं में इंस्टाग्राम रील बनाने वालों पर एसडीएम ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में वैश्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम रील बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की, जिसके बाद एसडीएम स्तर से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है। दातागंज निवासी सकपाल और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में वैश्य समाज की जातियों के वर्गीकरण का मजाक उड़ाया गया और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भद्दी व अश्लील बातें कही गईं थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के उपरांत पुलिस ने मकबूल पुत्र यूसुफ अली, निवासी गांव ढिलवारी, और अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खां, निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:शादी के कार्ड बांटने निकले 3 युवक गंभीर घायल, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
    Next Article
    बस्ती में फर्जी आधार से जमीन हड़पी:असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर कराया बैनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment