Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी नेताओं पर टिप्पणी पर MEA की नसीहत:किसी भी मुद्दे को सम्मानपूर्वक उठाएं, राहुल गांधी ने विदेश नीति पर किया था कमेंट

    17 hours ago

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने विदेशी नेताओं से संबंधित राजनीतिक टिप्पणियों में संयम और सम्मान बरतने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं और वह इन संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनका इशारा राहुल गांधी की तरह हो सकता है क्योंकि, एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कटाक्ष किया था। गुरुवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी की विदेश नीति नेताओं को गले लगाने तक ही सीमित रह गई है। इस दौरान मंच से कांग्रेस नेता ने इटली की प्रेसीडेंट मेलोनी का नाम लेकर भी कमेंट किया था। संदीप ने कहा- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम की कूटनीति विदेशी नेताओं को गले लगाने से कुछ ज्यादा ही जुड़ी हुई है। मुझे नहीं पता कि उन्हें यह विचार कहां से आया। उन्हें लगता है कि गले लगाना ही विदेश नीति है। ऐसा कहते हुए राहुल ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगा लिया। वहीं, दीक्षित ने चुटकी लेते हुए कहा था- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?" राहुल ने जवाब दिया- मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं। उनकी इस बात से लोग हंस पड़े। विदेश नीति पर जो बातें कहीं, वे ओछी और निंदनीय हैं: सिंह भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गयीं टिप्पणियों और उनका मजाक उड़ाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है और उन्हें बयान को भद्दा, अश्लील और असभ्य करार देते हुए उनके व्यवहार को लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत करार दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी और भारत की विदेश नीति पर जो बातें कहीं, वे ओछी और निंदनीय हैं। यह मेरे लिए भी व्यक्तिगत रूप से दुखद है। किसी नेता का ऐसा व्यवहार एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। गुरुवार को अधिवेशन में दी गई राहुल के स्पीच की 4 और बातें… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा:हमारा काम आवाज बुलंद करना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया, ‘सरकार लोगों को अपनी बात रखने से रोक रही है। सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना के लिए 1,577 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे हुए:लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम और हथियार खरीदे जाएंगे
    Next Article
    रिजिजू बोले- जंतर-मंतर पर गोली नहीं चली:तो किसने चलाई का सवाल ही नहीं उठता, हजारों की भीड़ में पैलेट्स गन से दो ही घायल क्यों हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment