Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर:CM जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

    1 day ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। प्रवास के दूसरे दिन रविवार को वह एनेक्सी भवन में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक की खास बात यह है कि इसमें गोरखपुर व आजमगढ़ मंडलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसे विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है। इसमें पीडब्ल्यूडी के शासन स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधायकों के सामने उनके एक-एक प्रस्ताव का प्रजेंटेशन होगा और उसपर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जवाब देंगे कि उनमें से कितने प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं और कितने नहीं। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार की शाम को ही पीडब्ल्यूडी से जुड़े शासन के बड़े अधिकारी गोरखपुर पहुंच गए थे। उनके स्वागत में दोनों मंडल के अभियंता भी मौजूद थे। शाम को ही अभियंताओं के साथ बैठक कर तैयारी की गई है। जनप्रतिनिधि रविवार को होने वाली बैठक में खुलकर अपनी बात रखेंगे। वहीं यह तय भी हो जाएगा कि किसके कितने प्रस्तावों पर हरी झंडी लग रही है। जिले के अन्य अधिकारी भी बैठक को लेकर सतर्क हैं। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें विधायकों के प्रस्तावों का प्रजेंटेशन दिया गया था। उनसे पूछा गया था कि जनता के हित में ज्यादा जरूरी प्रस्ताव कौन से हैं, उसके बाद उसे वहीं स्वीकृत कर लिया गया था। विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर इस तरह की बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक विधायक ने कहा कि इस तरह की बैठकें नियमित रूप से कराकर सीएम एक अच्छा संदेश दे रहे हैं। हमें एक फोरम मिल रहा है, जहां हम खुलकर अपनी बात रख सकते हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना रहा है कि विधायकों की ओर से दिए गए प्रस्तावों में जो भी लंबित होंगे, उसपर इस बैठक में सैद्धांतिक सहमति बना ली जाएगी। आसार हैं कि विधानसभा चुनाव पहले ही हो जाएं। इससे अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता भी लग सकती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रस्तावों को हरी झंडी देने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। जिससे काम शुरू कराया जा सके। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लग सकती है क्लास इस बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की क्लास भी लग सकती है। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान लेट-लतीफ परियोजनाओं के चलते सीएम से फटकार मिलने की संभावना है। यही कारण है कि इस विभाग के अधिकारी देर रात तक होमवर्क करने में जुटे रहे। जनप्रतिनिधियों की ओर से संभावित शिकायतों को लेकर भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी परेशान नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालंधर का अर्जुन-गली से टीम इंडिया तक की कहानी:मां खाना न खाने से थी परेशान, डाइट के लिए क्रिकेट एकेडमी भेजा; अब खेलेगा पहला इंटरनेशनल
    Next Article
    श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को दिलाई शपथ:इंद्रेश महाराज की कथा में गूंजा मुद्दा,पक्षकार ने कहा- हस्ताक्षर अभियान चलाकर जुटाया जा रहा समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment