Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल मंदिर परिक्षेत्र में मांस-शराब दुकानें बंद करने की मांग:नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    18 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां विंध्यवासिनी मंदिर के एक किलोमीटर परिक्षेत्र में मांस और शराब की दुकानें बंद करने की मांग उठी है। इस संबंध में मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विंध्याचल धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिक्षेत्र के आसपास मांस और शराब की दुकानें धार्मिक वातावरण को प्रभावित करती हैं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मंदिर से एक किलोमीटर के दायरे में संचालित मांस व मदिरा की दुकानों को बंद कराया जाना चाहिए। पत्र में स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है, ताकि मंदिर क्षेत्र की धार्मिक गरिमा बनी रहे। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की राय भी सामने आ रही है। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले- गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा:19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, नाले में गिरकर बच्चे की जान गई
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ARO से फार्मासिस्ट बोला- आओ तुम्हारी मर्दगिरी निकालता हूं, दरोगा को भाजपाइयों ने दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment