Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन मेला:आज वन टाइम टैक्स जमा करने का मौका, ARTO कार्यालय में लगेगा मेला

    9 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए 21 फरवरी को एक दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला एआरटीओ कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार, वाहन मालिक इस मेले में आकर अपने वाहनों का वन टाइम टैक्स जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें हर महीने टैक्स जमा करने की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने मेले का शुभारंभ करते हुए वाहन स्वामियों को एकमुश्त टैक्स जमा करने के फायदे और शासन द्वारा दी जा रही छूट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप, अब 7500 किलोग्राम तक के व्यावसायिक वाहनों के स्वामी केवल एक बार टैक्स जमा कर सकते हैं। वन टाइम टैक्स जमा करने से कई लाभ होंगे। इनमें हर महीने टैक्स जमा करने की बाध्यता समाप्त होना, बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलना, समय और धन दोनों की बचत होना तथा कागजी प्रक्रिया का सरल होना शामिल है। मेले में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों ने भाग लेकर इस योजना की जानकारी प्राप्त की। परिवहन विभाग ने सभी पात्र व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 21 फरवरी को आयोजित इस मेले में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 फरवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस:बीएलओ और सुपरवाइजर अपने बूथों पर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 10वीं के छात्र की हत्या का आरोपी अरेस्ट:अभिषेक के शरीर पर चाकू से किए थे 35 वार, हुलिया बदल लिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment