Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

    13 hours ago

    1

    0

    वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पीडबोट के कप्तान को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कप्तान पर जलमार्ग परिवहन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।क्या है पूरा मामला और कहां हुआ हादसा?अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पुलिस ने 57 वर्षीय कप्तान गुयेन होंग हाई के खिलाफ कानूनी जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। नाव वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप फू क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट नगोआई' द्वीप से रवाना हुई थी, लेकिन चलने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गई।अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। जब नाव किनारे से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहुंची, तभी वह अचानक पानी में पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इसे भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान में भारी टकराव, खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलेंमृतकों में कहां के लोग शामिल हैं?भारतीय दूतावास की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में, तमिलनाडु के 10 निवासी, आंध्र प्रदेश के 3 निवासी और केरल के 2 निवासी शामिल हैं। दूतावास ने यह भी पुष्टि की है कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Monaco में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, इस Technology से जीता 25 लाख का Prince Albert Awardसिर्फ 3 सेकंड में पलट गई नाववियतनाम के अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा असल में कैसे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाव चलाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण कप्तान को पकड़ा गया है।इस भयावह हादसे में सुरक्षित बचे एक पर्यटक ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पर्यटक के मुताबिक, पानी की एक बहुत ऊंची और तेज लहर नाव से आकर टकराई और उसके महज 3 सेकंड के भीतर ही पूरी नाव पानी में पलट गई और सब कुछ खत्म हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता
    Next Article
    होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान में भारी टकराव, खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment