Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal Election में फिर हिंसा, BJP नेता Pawan Singh के घर के बाहर फायरिंग, CISF जवान को लगी गोली

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पवन सिंह के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान घायल हो गया जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को ऐसे समय में हुई जब 29 अप्रैल को राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान होना है। एक अधिकारी ने बताया कि घायल जवान की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह की सुरक्षा टीम में थे। उन्होंने बताया कि शर्मा को पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है, जबकि पुलिस ने कहा है कि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम जगद्दल इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया था जब पार्टी के झंडे व बैनर लगा रहा था।इसे भी पढ़ें: Bangladeshi घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए CM Himanta अपना रहे नई रणनीति, अब हिरासत में लेने की बजाय सीधे बॉर्डर पर वापस धकेल दिया जाता हैउन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद दोनों पक्षों के समर्थक वहां जमा हो गए, जिससे तीखी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। थाने के बाहर पथराव की भी खबरें आईं, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।’’ बाद में सिंह के आवास के पास तनाव फिर से भड़क, जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि देसी बम से हमला किया गया और गोलीबारी हुई।इसे भी पढ़ें: Maniktala Assembly Seat: Maniktala Bypoll का 'चक्रव्यूह', TMC, BJP और Left के बीच महामुकाबलातृणमूल के एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे कार्यकर्ता पर हमला हुआ। जब हम शिकायत दर्ज कराने गए, तो हम पर हमला किया गया। हम मानते थे कि थाना सबसे सुरक्षित जगह है, लेकिन यह धारणा टूट गई है।’’ हालांकि, भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि उसके समर्थकों को निशाना बनाया गया था। तृणमूल ने इस आरोप को खारिज करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 AAP सांसदों के विलय को सभापति की मंजूरी, Rajya Sabha में बढ़ी BJP की ताकत, दो तिहाई बहुमत के करीब पहुँचा NDA
    Next Article
    Bangladeshi घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए CM Himanta अपना रहे नई रणनीति, अब हिरासत में लेने की बजाय सीधे बॉर्डर पर वापस धकेल दिया जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment