Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यीडा को भूखंडों के आवंटन से मिला 106.11 करोड़:16 में से तीन भूखंडों को किया आवंटित, यहां बनेंगे 4 हजार से ज्यादा फ्लैट

    11 hours ago

    1

    0

    यमुना सिटी में ग्रुप हाउसिंग के तीन नए भूखंड आवंटित किए गए। इन भूखंडों पर चार हजार से अधिक फ्लैट तैयार हो सकेंगे। यीडा ने इन भूखंडों की बोली लगाकर आरक्षित रशि के सापेक्ष करीब 106.11 करोड़ अधिक का राजस्व प्राप्त किया। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारी बताया कि साल 2025 में ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना शुरू की थी। तीन भूखंड पर आए दो अधिक बिड योजना के तहत 16 भूखंडों पर आवेदन मांगे गए थे, लेकिन तीन भूखंडों पर ही दो से अधिक बिड लगी। यीडा ने सेक्टर-18 में 16188 वर्गमीटर का भूखंड मैसर्स प्रोविन्स डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड को 95.48 करोड़ व मैसर्स एल्डिगो इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोपर्टीज लिमिटेड को 104.70 करोड़ रुपए में आवंटित किए हैं, जबकि इन दोनों भूखंडों पर आरक्षित राशि 89.23 करोड़ थी। 78 प्रतिशत अधिक बोली लगाकर खरीदा इसके अलावा तीसरा 20235 वर्गमीटर का भूखंड सेक्टर-22डी में मैसर्स नॉर्थ विंड एस्टेट को आवंटित किया गया है। बिल्डर ने भूखंड को आरक्षित रकम 106.23 करोड़ के सापेक्ष 189.09 करोड़ की बोली लगाकर अपने नाम किया है। भूखंड से 82.86 करोड़ अधिक कमाई हुई है यानी यह भूखंड आरक्षित राशि से लगभग 78 प्रतिशत अधिक रकम में बिका है। कुल मिलाकर यीडा ने 283.16 करोड़ के तीनों भूखंडों को कुल 389.27 करोड़ में बेचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अमरूद का बाग उजाड़ा:जमीन कब्जाने की कोशिश, दो के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    औरैया में 12 वर्षीय बालक ने की आत्महत्या:पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment