Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-चीनी की कमी नहीं, जमाखोरों पर एक्शन लें:आदेश के बाद बागपत में छापेमारी, बरेली-नोएडा ने डीएम ने मीटिंग बुलाई

    1 hour ago

    1

    0

    सीएम योगी ने लखनऊ में शनिवार को चीनी को लेकर अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कहा- प्रदेश में चीनी की कमी नहीं है। मिलों में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है। डीलर 30 दिन से ज्यादा का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेंगे, जबकि कंज्यूमर 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। इसके साथ ही सीएम ने अफसरों को आदेश दिया कि जिलाधिकारी चीनी मिलों और दुकानदारों के गोदामों की जांच करें। अफवाह फैलाने और चीनी की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन लें। सीएम के आदेश के बाद बागपत में अफसर फील्ड पर उतर गए। एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा ने एक चीनी गोदाम पर छापा मारा। बरेली में डीएम अविनाश सिंह और नोएडा डीएम मेधा रुपम ने अफसरों के साथ बैठक की। स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली गई। दो तस्वीरें देखिए सीएम योगी की 2 बड़ी बातें पढ़िए 1- जरूरत पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू की जाएंगी सीएम ने कहा- जरूरत पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू की जाएंगी। डीलर 30 दिन से ज्यादा का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेंगे। एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी भी नहीं रख सकते। जून-जुलाई में चीनी मिलों ने 235 लाख क्विंटल चीनी बेची है। 2- प्रदेश में हर महीने करीब 4 लाख टन चीनी की खपत सीएम ने कहा- प्रदेश में हर महीने करीब 4 लाख टन चीनी की खपत होती है। प्रदेश में उपलब्ध चीनी में सहकारी मिलों के पास 23.60 लाख क्विंटल, निगम की मिलों के पास 5.28 लाख क्विंटल और निजी मिलों के पास 150.50 लाख क्विंटल स्टॉक है। पेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया। 2026-27 में 28.14 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती और करीब 90 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। नोएडा ADM बोले- तहसील-क्षेत्रवार टीमें बनाईं, जमाखोरों पर एक्शन लेंगे नोएडा ADM अजीत कुमार सिंह ने बताया- चीनी का पर्याप्त स्टॉक है। फिर भी कीमत बढ़ने और जमाखोरी की शिकायतों को देखते हुए तहसील और क्षेत्रवार टीमें बनाई गई हैं। टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। चीनी का स्टॉक रखने और मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में गंगा के बाद वरुणा उफनाई, पलायन शुरू:20 हजार लोगों पर बाढ़ का खतरा, मऊ में नाव से चारा ला रहे किसान
    Next Article
    अखिलेश ने बताई सपा न टूटने की वजह:बोले- घर में ही 5 सांसद, कई मुस्लिम भी MP; मुझे सरकारी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment