Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने बताई सपा न टूटने की वजह:बोले- घर में ही 5 सांसद, कई मुस्लिम भी MP; मुझे सरकारी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली

    3 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव ने सपा के नहीं टूटने को लेकर शनिवार को बड़ा बयान दिया। कहा- देशभर में कई दल टूट गए, लेकिन कभी सोचा है कि सपा क्यों नहीं टूटी? क्योंकि, एक ही परिवार के 5 सांसद हैं। कई मुस्लिम सांसद हैं। कुछ पक्के समाजवादी सांसद हैं। कभी-कभी परिवारवाद का भी फायदा होता है। अखिलेश सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा- मुझे बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो जरूर बताएंगे। आप इनसे उम्मीद नहीं कर सकते। मुझे जो गाड़ियां दी थीं, सबसे खराब गाड़ियां थीं। उनको लेकर चलते, तो हम अलग चलते और सिक्योरिटी अलग। दरअसल, शुक्रवार को यूपी सरकार ने कहा था कि अखिलेश यादव, मायावती समेत 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, ओपी राजभर और अपर्णा यादव को जैकेट मिल गई है। सपा प्रमुख की 5 बड़ी बातें- 1- BJP का मतलब- भाग जाओ पाकिस्तान अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। कहा- वो कह रहे हैं कि PDA में P फॉर पाकिस्तान है। तो मैं कहूंगा कि BJP का मतलब- भाग जाओ पाकिस्तान है। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना PDA आगे बढ़ेगा। PDA का मतलब यह भी है कि ‘प्रेम, दया, अपनापन’। जितना हम समाजवादी लोग मिलकर प्रेम, दया और अपनापन से लोगों को जोड़ेंगे, सपा उतनी ही मजबूत होगी। भविष्य में ऐतिहासिक सरकार बनाएगी। दरअसल, सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा था- ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं। ‘P’ की परिभाषा पहले ‘पिछड़ा’ बताई, फिर ‘पंडित’ कर दिया। किसी दिन ‘P’ की परिभाषा ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे। महंगाई बढ़ गई है। चीनी के दाम आज क्या हैं? 2- सपा गठबंधन कभी नहीं तोड़ती सपा गठबंधन सपा कभी नहीं तोड़ती। हम किसी को नहीं छोड़ते, लोग छोड़कर गए हैं। तमाम दलों से कहूंगा कि सपा को घेरने के बजाय प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरें। दरअसल, मायावती ने आज सपा पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया था। कहा था कि सपा के अहंकारी रवैए के चलते सपा-बसपा का 2 बार गठबंधन टूटा। सपा गठबंधन के मामले में केवल अपना काम निकालना जानती है। काम निकलते ही यह पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। 3- एसएसपी ने सपा नेताओं को इसलिए पीटा, क्योंकि वे दलित-गुर्जर थे अखिलेश ने कहा- मेरठ के पूर्व SSP अविनाश पांडेय ने सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को इसलिए पीटा, क्योंकि वे दलित और गुर्जर थे। PDA परिवारों के बच्चों को अच्छी पढ़ाई न मिले, इसलिए जानबूझकर स्कूल बंद किए जा रहे। समाजवादी सरकार बनेगी, तो प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने का काम करेंगे। 4- जयंत चौधरी को भाजपा 120 सीटें दे जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को लेकर अखिलेश ने कहा- हमने उनको 30 सीट दी थीं, उन्हें भाजपा को 4 गुना सीट देनी चाहिए। अगर 120 सीटें नहीं मिलेंगी, तो चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह का अपमान होगा। अगर इतनी सीट नहीं मिलेंगी, तो हम लोग निंदा प्रस्ताव पास करेंगे। 5- 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए गोमूत्र खरीदना चाहते हैं अखिलेश ने कहा- 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए गोमूत्र खरीदना चाह रहे हैं। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने वाली कंपनी को ऐड देना चाहिए। ये मुनाफे के लिए एथेनॉल मिलवा रहे हैं। मुनाफा किसको जा रहा है? अगर पर कैपिटा इनकम (औसत आय) ढाई गुना हो गई है, तो 15 करोड़ जिनको फ्री खाना दे रहे हैं, उनकी पर कैपिटा इनकम क्या है? जब सपा ने 40 हजार देने का वादा किया, तो कह रहे थे कि कहां से देंगे? अब कह रहे हैं कि 50 हजार देंगे। अखिलेश ने क्यों बताया, सपा नहीं टूटी दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यूपी के डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर लगातार समाजवादी पार्टी के टूटने का दावा कर रहे हैं। राजभर ने कहा था- लोकसभा के मानसून सत्र से पहले ही पूर्वांचल के सपा के अधिकांश सांसद सपा छोड़ देंगे। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था- आने वाले समय में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के 25 से 26 सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं, लेकिन भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति नहीं कर रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें- अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए, ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी ‘राममंदिर में दर्शन हो जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से प्रोटोकॉल जारी करा देंगे, फिर दरोगा खुद ले जाएगा और दर्शन कराएगा।’ यह कहना है अयोध्या में राममंदिर के बाहर दर्शन कराने वाले दलाल शुभम दुबे का। यह पैसे लेकर दर्शन कराने वाले गिरोह में शामिल है। चार्ज है- 7300 रुपए। जबकि, राममंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-चीनी की कमी नहीं, जमाखोरों पर एक्शन लें:आदेश के बाद बागपत में छापेमारी, बरेली-नोएडा ने डीएम ने मीटिंग बुलाई
    Next Article
    15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने प्रयागराज से पंजाब पहुंचा:बॉयफ्रेंड शादी करने की बात कहकर भगा ले गया; परिवार बोला- बेटी से रेप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment