Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- सपा गाजी मियां की समर्थक:विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी; पहले कारोबारी चोरी-छिपे यूपी आते थे

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा- राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्ष का आचरण अपमानजनक रहा। महिला शक्ति का अपमान किया। विपक्ष से किसी तरह की उम्मीद करना बेवकूफी है। सीएम ने कहा- पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी। लेकिन, आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नियति, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते हम लोग यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा बनाने में कामयाब हुए। योगी ने कहा- वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा। मैं पूछता हूं, सपा-कांग्रेस आखिर इसका विरोध क्यों कर रहे? इस देश में रहोगे और यहां के राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे? उन्होंने कहा कि सपा के लोग गाजी मेले का समर्थन करते हैं। ये गाजी भारत की परंपरा को रौंदने आया था। सीएम योगी ने कहा- मेरठ के एक फॉर्मा कंपनी के मालिक ने मुझसे कहा था कि 2006 में हमने यूपी छोड़ दिया था। 2017 से पहले यूपी में चोरी-छिपे आते थे और वापस चले जाते थे। जब वह यह बात कह रहे थे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। आज स्थिति बदल गई है। हर फॉर्मा कंपनी यहां निवेश करना चाहती है। इससे पहले, यूपी विधानमंडल के छठवें दिन विधानसभा में बजट पर प्रश्नकाल हुआ। इस दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया। इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क गए। सपा विधायक आरके वर्मा बोल रहे थे, तभी ब्रजेश पाठक खड़े हो गए। उन्होंने कहा- सीधे-सीधे सवाल आएंगे, तो सीधे-सीधे जवाब देंगे। अगर राजनीतिक सवाल किया गया, तो हम राजनीतिक रायता फैला देंगे। इस पर सपा विधायक कमाल अख्तर खड़े हो गए। उन्होंने कहा- मंत्रीजी इतने बड़े पद पर हैं। इनसे मेरा सवाल है कि इनके विभाग में रायता कहां बनता है? इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- वे खाने-पीने की बात कर रहे हैं। यह सुनकर ब्रजेश पाठक मुस्कुराने लगे। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना आज 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। सीएम ने 13 फरवरी को विधानसभा में इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना है। योगी सरकार ने 11 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इसमें खूब गहमागहमी दिखी। सीएम योगी ने सपा पर हमला बोला। पहली बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बात की। सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, चेक करें गाइडलाइंस
    Next Article
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:हरियाणा और मुंबई STF ने मिलकर दबोचे; लॉरेंस गैंग ने कहा था-अगली बार छाती पर लगेगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment