Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले का पुतला फूंका:लखनऊ में बिहार के मौलाना की शवयात्रा निकाली, बोले- योगीजी यूपी के दिल और जान

    3 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का युवाओं ने आज लखनऊ में पुतला फूंका। युवाओं ने मौलाना की हजरतगंज में शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा- योगीजी यूपी के दिल और जान हैं। उनके लिए माताएं और बहनें भी प्रदर्शन करेंगी। देखिए 3 तस्वीरें- मौलाना माफी नहीं मांगेंगे, तब तक प्रदर्शन होगा प्रदर्शन कर रहे छात्र अभिषेक ने कहा कि मौलाना ने हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता को गाली दिया है। हम सभी छात्र मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं। आज हम लोगों की संख्या कम है। अगर बयान देने वाला शख्स माफी नही मांगता है, तो कल हम लोग इससे बड़ी संख्या में आएंगे, प्रदर्शन करेंगे। ऐसे लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। योगी आदित्यनाथ की नीतियों का विरोध कीजिए, उनके विचारों का विरोध कीजिए मगर उनकी माता पर टिप्पणी करना बेहद गलत है। योगीजी हमारे उत्तर प्रदेश के दिल और जान हैं। कल हमारे घरों से मां और बहनें प्रदर्शन करने आएंगी। ‘पुतले जैसा मौलाना का हाल करेंगे’ प्रदर्शन कर रहे जतिन शुक्ला ने कहा कि हम लोगों ने बिहार के मौलाना सलीम का पुतला जलाया है। होली और रमजान के पवित्र महीने में उसने अपनी मानसिकता दिखाई है। योगी इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। संत हैं। उनकी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोगों ने उसका पुतला फूंका है। अभी उसके ऊपर मुकदमा लिखवा कर जेल भेजवाने का काम करेंगे। जैसे पुतला जल रहा है वैसे मौलाना जैसे मानसिकता के लोग भी जलेंगे। जतिन शुक्ला ने बताया- मौलाना ने तकरीर के दौरान सीएम आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उत्तर प्रदेश लागू गोकशी कानून और पुलिस को लेकर गलत बयान दिया। इससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। ‘मां भारती पर की टिप्पणी’ जतिन ने कहा कि ये जांच का विषय है कि क्या ऐसे लोगों को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी प्रकरण में कांग्रेस और सपा के लोग एकता और भाईचारा की बातें कर रहे थे। आज इस विषय पर वह सभी लोग मौन हैं। यह उनकी राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है। किसी की मां पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है। योगी सन्यासी हैं, जो अपने घर परिवार को छोड़कर चले आए थे। योगी की मां पूरे भारत देश की मां हैं। यह टिप्पणी योगी की मां पर नहीं, बल्कि मां भारती पर है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी : 3 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान–इजराइल तनाव की आंच फिरोजाबाद तक:गैस कोटे में कटौती से कांच-चूड़ी उद्योग पर संकट के बादल
    Next Article
    फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment