Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत:उछलकर 10 फीट दूर गिरी, पिछला हिस्सा चकनाचूर; होली पर घर जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती इको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। वैन में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए खंदौली सीएचसी भेजा गया। जहां से तीन को गंभीर हालत में खंदौली से आगरा रेफर कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिल बहाल कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस के अगले को हिस्से को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… इको वैन से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे 13 लोग सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को टक्कर मार दी। इको सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। मृतकों की पहचान हुई, सभी धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हादसे में 6 मृतकों में से 4 मृतकों की पहचान दिनेश (50) पुत्र होतम सिंह, उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27) पुत्र सुखराम, उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26) के रूप में हुई है। दो की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश भी घायल है। इसके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज पुत्र सुरेश, आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) घायल हैं। बस चालक से पूछताछ की जा रही घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहेद-136 ड्रोन से ईरान दुबई में US मिलिट्री ठिकाने पर किया हमला, भारी नुकसान
    Next Article
    ​​​​​​​मथुरा में जलते अंगारों के बीच से निकला पंडा:शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं, बोला- बिल्कुल ठीक हूं, प्रह्लादजी साथ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment