Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा:तीसरे दिन हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटर अंग्रेजी की परीक्षा

    9 hours ago

    1

    0

    प्रदेश भर में यूपी बोर्ड की परीक्षा का आज तीसरा दिन है। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हैं जो 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिनों में और इंटरमीडिएट की 14 दिनों में संपन्न होगी। कुल 5337778 परीक्षार्थी 8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान का पेपर जो सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी का पेपर दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी। छात्रों की संख्या और केंद्र व्यवस्था हाईस्कूल में 2761696 परीक्षार्थी हैं, जिनमें1446267 बालक,1315386 बालिकाएं,ट्रांस 43 शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 2576082 परीक्षार्थी हैं। जिसमें 1303012 बालक और 1176340 बालिकाएं, ट्रांस 11 हैं। प्रदेश में 833 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 222 अति संवेदनशील और 683 संवेदनशील चिह्नित हैं। 18 जनपदों को विशेष संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। जिनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। पिछले साल 5437174 परीक्षार्थियों के मुकाबले इस बार 2 लाख से अधिक की कमी आई है, जिससे केंद्रों की संख्या भी घटी है। नकल रोकने के लिए CCTV हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनकी लाइव फीड लखनऊ के दो और प्रयागराज के एक कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू तैनात हैं। 20 केंद्रों पर जैमर लगेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से स्ट्रांग रूम की रात में रैंडम चेकिंग कराई जाएगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय तथा 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह हल्की सर्दी, दिन में तेज धूप से गर्मी:अगले कुछ दिनों में 30°C तक पहुंच सकता है पारा, न्यूनतम पहुंचा 12°C
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई:एएसआई जवाब दाखिल करेगी, रिपोर्ट पर सभी पक्ष बहस में शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment