Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 14 शहरों में बाढ़, मंदिरों-स्कूलों में भरा पानी:गोंडा में 25 हजार लोग फंसे; बिहार में 3.65 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बारिश रुकने के बावजूद गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। लखनऊ के निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बाराबंकी में स्कूलों और मंदिरों में भी पानी घुस गया है। गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। 25 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ में फंसी है। गलियों में नावें चल रही हैं। दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। नेपाल से पानी आने और 10 तटबंधों के टूटने से बिहार के 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। 253 गांवों में पानी घुस गया है। इससे 3.65 लाख लोग प्रभावित हैं। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में 6-7 अक्टूबर को मैदानी इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2-3 दिनों में मानसून विदा हो सकता है। राजस्थान के बीकानेर में बारिश हो सकती है। मानसून में 22% कम बारिश हुई। तापमान करीब 38°C है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: दिन में गर्मी, रात में ठंडक, पारा 40 डिग्री के करीब राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। राज्य के उत्तर-पश्चिम के अलावा पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक चढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 6 जिलों में बाढ़, 10 तटबंध टूटे,अक्टूबर में बारिश नहीं होने से बढ़ेगी उमस मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ दिन में उमस लोगों को परेशान करेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 15 नदियां उफनाईं, कुशीनगर में 8 घर-झोपड़ियां नदी में समाईं यूपी में बारिश थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। हजारों बीघे धान की फसल डूब गई। सड़कें जलमग्न हैं। घरों-दुकानों में पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 10 अक्टूबर तक विदाई लेगा मानसून, अगले 3 दिन तेज धूप, फिर बारिश मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो जाएगी। इससे पहले तेज धूप और बारिश वाला मौसम रहेगा। अगले 3 दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी तो चौथे दिन 5 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: अक्टूबर से दिसंबर तक होगी ज्यादा बारिश, कल तक लौट सकता है मानसून हिमाचल प्रदेश में दो से चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। मगर पांच अक्टूबर को मौसम बदलना शुरू होगा। छह और सात अक्टूबर को राज्य के मैदानी इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: कल लौट जाएगा मानसून, 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश के आसार उत्तराखंड से कल मानसून लौट जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून के लौटने की संभावना है। आज प्रदेश के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु- हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
    Next Article
    गांधी जयंती पर मोदी-राहुल बच्चों से मिले; VIDEO:पीएम ने कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की, राहुल ने बच्ची को अपना फोन दिखाया, हंसते नजर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment