Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पारा 46.4°C:मौसम विभाग की चेतावनी- दोपहर में घर से न निकलें; योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। सोमवार को सुबह से लगभग सभी जिलों में तेज धूप निकली। हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने आज 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि लोग अलर्ट रहें। दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें। अधिक से अधिक पानी पीएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। सीएम योगी ने भी सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने को कहा। सीएम ने अफसरों को फील्ड में उतरने और संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखने, राहत-बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46.4°C रिकॉर्ड किया गया। देश के 24 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 4 जिले शामिल रहे। इसमें बांदा के अलावा झांसी (44.6°C), प्रयागराज (44.5°C) और हमीरपुर (44.2°C) शामिल हैं। कानपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। प्रयागराज में अस्तबल में कूलर लगाए गए। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी को बार-बार नहलाया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 19 से 23 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। लू चलेगी। तापमान में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- PM शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें; UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला; UP में 8 मंत्रियों को 8वें दिन मंत्रालय मिले
    Next Article
    मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित:रात 3 बजे निकलती थी, अब दर्शन और वार्तालाप भी नहीं हो सकेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment