Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा ने यूपी में 3 नए चुनाव सह-प्रभारी बनाए, विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने बुधवार को यूपी में चार नए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए। गुजरात के जगदीश ईश्वर भाई पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और डॉ प्रदीप वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। चारों सह प्रभारी यूपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे। सह-प्रभारियों को जानिए जगदीश ईश्वरभाई पटेल मेधा कुलकर्णी डॉ. प्रदीप वर्मा अनंत ओझा ये नियुक्तियां क्यों महत्वपूर्ण हैं? उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने यह कदम उठाया है। मुख्य प्रभारी विनोद तावड़े (राष्ट्रीय महासचिव) के साथ मिलकर यह चारों सह-प्रभारी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों (अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम और कानपुर) में सांगठनिक स्तर पर बूथ मैनेजमेंट, असंतोष को दूर करने और पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का काम करेंगे। अलीगढ़ के इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, हाथरस कोर्ट ने कहा- गिरफ्तार कर पेश करें हाथरस की एक अदालत ने एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। अलीगढ़ के गोंडा थाने में तैनात इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया आज बुधवार को एक मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) ने आदेश में कहा कि इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया, जो अलीगढ़ में तैनात हैं। उनको गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह कोर्ट में मौजूद नहीं हैं। इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया को गैर जमानती वारंट के जरिए गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश किया जाए। पूरी खबर पढ़ें राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, तय समयसीमा से दो दिन पहले हुई पेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी गई है। रिपोर्ट जमा करने के लिए 25 सितंबर अंतिम तारीख तय की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी संबंधित पक्ष को जल्द रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसमें जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। अब अदालत रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। इसमें सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर… BA छात्रा ने चूहे मारने वाली दवा खाकर सुसाइड किया: झांसी में परिजन बोले- 6 लोगों ने गैंगरेप किया, वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी झांसी में गैंगरेप के बाद 19 साल की BA छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को छात्रा अपने बाड़े से उपले लेने गई थी। वहां पहले से मौजूद 6 युवकों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले गए। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो-फोटो बना लिया। इसके बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा काफी सहम गई। घर लौटकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। बदनामी के डर से छात्रा ने चूहा मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरसराय सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होता, जनजातीय परंपराओं से नाता टूटने पर नहीं मिलेगा संरक्षण इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल धर्म परिवर्तन से किसी व्यक्ति का अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा अपने आप खत्म नहीं होता। हालांकि, यदि व्यक्ति अपनी जनजाति की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामुदायिक जीवन से पूरी तरह अलग होकर दूसरी सामाजिक और धार्मिक पहचान अपना लेता है, तो वह ST के लिए मिलने वाले कानूनी संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति अरुण कुमार की एकल पीठ ने सोनभद्र की नन्हकी उर्फ नैमुन्निशा की तीन रिट याचिकाएं खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। मामला दुद्धी के उप जिलाधिकारी के 22 जनवरी 2026 के आदेश से जुड़ा था। कोर्ट ने जमीन के बैनामों को अवैध मानने और भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश को बरकरार रखा। पढ़िए पूरी खबर… ताजमहल में पश्चिम बंगाल के पर्यटक की तबीयत बिगड़ी: परिसर में बैठते ही बेहोश हुए, पत्नी मदद मांगती रही; 30 मिनट बाद डिस्पेंसरी पहुंचाया आगरा के ताजमहल में मंगलवार शाम घूमने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शाम करीब 5 बजे वह परिसर में घूमते समय बैठ गया और कुछ देर बाद बेहोश हो गया। पति की हालत देखकर पत्नी घबरा गई और उसके पास बैठकर मदद मांगने लगी। महिला को परेशान देखकर आसपास मौजूद पर्यटक भी मदद के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद पर्यटक को रॉयल गेट स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पढ़िए पूरी खबर… 'मुख्यमंत्री के शहर में राज करूंगा': गोरखपुर में छात्र नेताओं ने दी धमकी, बोले- गुलामी न करने वालों को बम से उड़ा दूंगा गोरखपुर में छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के शहर में राज करने की बात कही। आरोप है कि धमकी देते हुए कहा कि लोगों से गुलामी करवाऊंगा, जो नहीं करेगा उसे बम से उड़ा दूंगा। मामले में ABVP के कार्यकर्ताओं ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर छात्र नेता सतीश प्रजापति, उज्जवल सिंह, सत्यम गोस्वामी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार देर रात सतीश को 14 दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ये सभी आरोप निराधार हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर… अलीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, हालत गंभीर; घर जाते समय बदमाशों ने मारी गोली अलीगढ़ में मंगलवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ शिवा तोमर पर फायरिंग की गई। रात करीब 12 बजे वह स्कॉर्पियो सड़क के दूसरी तरफ खड़ी करके घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में शिवा को कमर और कंधे के बीच एक गोली लगी, जो आगे की तरफ सीने में जाकर फंस गई। वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें चौराहे के पास स्थित निजी ट्रॉमा सेंटर ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर की है। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में नकली सोना रखकर बैंक से लिया 1.46 करोड़ का लोन: जांच में खुलासा; गोल्ड जांचने वालों पर भी केस गाजियाबाद में आरडीएसी के फेडरल बैंक की शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 18 लोगों ने 1 करोड़ 46 लाख रुपए का लोन ले लिया। बैंक ने गोल्ड लोन खातों की जांच कराई तो गिरवी रखे आभूषण नकली मिले। इसके बाद बैंक मैनेजर शाजिया बानो ने कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक मामले में गोल्ड की जांच करने वाली फर्म और बैंक से ग्राहकों को जोड़ने में भूमिका निभाने वाले लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- धीरेंद्र शास्त्री का 'पुत्र योग' का पर्चा झूठा निकला:यूपी के दंपती बोले- चौथी संतान भी बेटी हुई; बागेश्वर धाम में सेवादारों ने भगाया
    Next Article
    ताजमहल में 83-साल के ब्राजीली टूरिस्ट को बंदर ने काटा:बंगाल के टूरिस्ट पर भी किया हमला; 2 महीने में चौथी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment