Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- धीरेंद्र शास्त्री का 'पुत्र योग' का पर्चा झूठा निकला:यूपी के दंपती बोले- चौथी संतान भी बेटी हुई; बागेश्वर धाम में सेवादारों ने भगाया

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में झांसी के एक श्रद्धालु दंपती का दावा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके लिए जो पर्चा बनाया था, उसमें लिखी एक बात गलत निकली। दंपती के मुताबिक, बाबा ने पर्चे पर पत्नी को प्रेत बाधा होने और ‘पुत्र योग’ बनने की बात लिखी थी। हालांकि, 11 जून को उनके घर चौथी बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद पति ने ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ से संपर्क किया और लोगों से जागरूक रहने की अपील की। 2024 में बागेश्वर धाम पहुंचे थे पति-पत्नी झांसी में मऊरानीपुर निवासी राजेंद्र श्रीवास के अनुसार, वर्ष 2024 में वे पत्नी की मानसिक और शारीरिक परेशानियों के इलाज के लिए बागेश्वर धाम गए थे। कई बार धाम जाने के बाद मई 2024 में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका पर्चा बनाया। राजेंद्र के मुताबिक, पर्चे में लिखा था कि उनकी पत्नी को 2019 से प्रेत बाधा की समस्या है और ‘पुत्र योग बनता है’। उस समय उनकी तीन बेटियां थीं और वे आगे बच्चा प्लान नहीं कर रहे थे। ‘पुत्र योग’ देखकर मन में जागी उम्मीद राजेंद्र के मुताबिक, पर्चे पर ‘पुत्र योग’ लिखा देखकर उनके मन में उम्मीद जागी। जब उन्होंने दोबारा अर्जी लगाकर आगे की आज्ञा मांगी, तो बाबा ने पर्चे पर ‘राम जय जय’ लिखकर दिया। राजेंद्र श्रीवास ने बताया, हमारा कोई सवाल नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से ‘पुत्र योग बनेगा’ लिखा। हमारी पहले से तीन बेटियां थीं, छोटी वाली 9-10 साल की थी। हमारा आगे कोई प्लान नहीं था। लेकिन उनके लिखने और दावों को सुनने के बाद कि ‘जो मैं लिख देता हूं वो कोई काट नहीं सकता’, हमें विश्वास हो गया। 11 जून को फिर बेटी का जन्म हुआ राजेंद्र ने आगे कहा, “11 जून को हमारे यहां फिर से बेटी का जन्म हुआ। उस समय मुझे बहुत निराशा हुई।” चौथी बेटी के करीब 3 महीने की होने पर राजेंद्र पत्नी के साथ दोबारा बागेश्वर धाम पहुंचे। वे पूछना चाहते थे कि पर्चे में किया गया दावा गलत कैसे निकला। लेकिन मंच पर पहुंचने के बाद उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। पति-पत्नी बोले- सेवकों ने हमें भगा दिया राजेंद्र के अनुसार, “हम पहुंचे तो उन्होंने कहा कि जो नामकरण करवाना चाहते हैं, ऊपर आ जाएं। हमने कहा- ‘गुरु जी आप बताइए लाला है कि लाली? आप तो अंतर्यामी हैं, यह पर्चा आपका है।’ उन्होंने पर्चा खोला, देखा, माइक नीचे किया और बोले- ‘गलती है ये।’ जब हमने पूछा कि गलती किससे हुई, तो वहां मौजूद सेवकों और चेलों ने कहा कि ‘भीड़ मत लगाओ, नीचे चलो’ और हमें वहां से भगा दिया। ‘हम किसी धर्म या भगवान के खिलाफ नहीं’ राजेंद्र श्रीवास का कहना है कि वे किसी धर्म या भगवान के खिलाफ नहीं हैं। वे इंसानियत के नाते अपना अनुभव साझा कर रहे हैं, ताकि अन्य लोग अंधविश्वास में पड़कर गुमराह न हों। उनके पास कुल चार बेटियां हैं, जिनमें से दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ रही हैं। राजेंद्र ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने सीधे मीडिया में जाने की बजाय ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ से संपर्क किया। उन्होंने समिति से इस अनुभव के जरिए समाज में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने की गुजारिश की। दावों की हकीकत पर बहस, दूसरे पक्ष का इंतजार इस मामले के सामने आने के बाद पर्चे में लिखी बातों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठे हैं। बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि राजेंद्र श्रीवास ने अपने अनुभव के आधार पर दावे पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में दंपती के दावे और उनका अनुभव ही सामने आया है। बागेश्वर धाम या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से प्रतिक्रिया आने पर उनका पक्ष भी स्पष्ट होगा। ये खबर भी पढ़ें… 1. धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ कर्ज, अनंत अंबानी ने संभाली जिम्मेदारी बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुंबई के एक मठ में आयोजित कार्यक्रम में 2025 के एक प्रसंग का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बड़े कार्यक्रमों के चलते उस समय खर्च बढ़ गया था और उन पर कर्ज भी हो गया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. धीरेंद्र शास्त्री बोले- भैया को सैयां बनाने वाले क्या जानें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में कथा के दौरान जौहर को लेकर बयान दिया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम लिए बिना कहा कि जौहर कायरता नहीं, वीरता और समर्पण है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला टीचर की हत्या की वजह बना कपल डांस VIDEO:स्कूल में साथी के साथ हाथ पकड़कर नाची तो भड़का, लखीमपुर में हत्या करके खुदकुशी की
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा ने यूपी में 3 नए चुनाव सह-प्रभारी बनाए, विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment