Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:ब्रजेश पाठक ने पंकज चौधरी से की मुलाकात, अटलजी पर लिखी किताब दी, जिस पर 3 ब्राह्मण नेताओं की तस्वीर

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। लखनऊ में बटुकों की पूजा और बटुकों की चोटी खींचने को पाप बताने के बाद यह पंकज चौधरी से उनकी पहली मुलाकात है। पाठक ने चौधरी को अपनी लिखी 'अतुल्यनीय अटल' पुस्तक भेंट की। इसके कवर में 3 ब्राह्मण नेताओं की तस्वीर है। अटलजी के अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। पाठक यूपी में इन दिनों ब्राह्मण समाज में सर्वमान्य नेता की छवि बनाने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पाठक और चौधरी के बीच यूपी में हालिया हुई राजनीतिक घटनाओं पर बात हुई। दरअसल, यूपी में ब्राह्मण विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग बैठक की थी। इस पर पंकज चौधरी ने सख्त कार्रवाई की धमकी दी थी। इसके बाद शंकराचार्य विवाद और फिर यूजीसी के नए नियम। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपी में ब्राह्मण समाज भाजपा से नाराज हैं। गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त की कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे गोरखपुर में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार की कार का रविवार को एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उन्हें बचाने के चक्कर में कार डिवाडर से टकरा गई। सीट बेल्ट लगाने और एयर बैग खुलने के कारण ड्राइवर और अपर नगर आयुक्त हादसे में बाल-बाल बच गए। ड्राइवर और अपर नगर आयुक्त पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसा रविवार को शेर सिंह ढाबा के पास हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में जंगल में मिली महिला की लाश, पशुओं के चारा लाने गई थी सहारनपुर में एक महिला की लाश जंगल में मिली है। वह रविवार को जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। घर से करीब एक किलोमीटर दूर तक उसकी डेडबॉडी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना बेहट क्षेत्र के पूजने में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में हाईकोर्ट वकील की हत्या से पहले का VIDEO:नौ बीघे जमीन पर कब्जे की लड़ाई; हॉकी-डंडे चले; 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों की मौत, 16-घायल:10वीं की अंग्रेजी का पेपर था, रामपुर और लखीमपुर में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment