Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बेटी से बात करता था, इसलिए मार डाला: प्रयागराज में शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या, फिर शव दफनाया

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के शंकरगढ़ में जमीन में दफन शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसे पहले शराब पिलाकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया और फिर उसका शव जमीन में दफना दिया गया। कत्ल की वजह यह थी कि मारा गया युवक मुख्य आरोपी की बेटी से बात करता था। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें बलिया में डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, रातभर लाश के पास बैठा; बेटी रोती रही बलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पति मिथुन भागने की जगह सुबह तक पत्नी पार्वती की लाश के पास ही बैठा रहा। उसकी 6 साल की बेटी भी पूरी रात मां की लाश के पास रोती रही। सुबह होते ही मिथुन पत्नी की लाश और बेटी को छोड़कर भाग गया। बेटी के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात 26 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या, गाली-गलौज की शिकायत करने गए थे पिता-पुत्र फर्रुखाबाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने पिता के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली देने की शिकायत करने उसके घर गया था। इसी दौरान छात्र के पेट पर चाकू हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोली का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में ऑटो ड्राइवर से कुकर्म किया: मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो आगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​​​​​​​मथुरा में जलते अंगारों के बीच से निकला पंडा:शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं, बोला- बिल्कुल ठीक हूं, प्रह्लादजी साथ थे
    Next Article
    नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा सील:5 मार्च को मतदान के मद्देनजर 72 घंटे के लिए आवाजाही बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment