Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बदायूं में डीपी यादव बोले- DM-SSP नहीं दे रहे गनर; मुझे और पत्नी को जान का खतरा

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव ने डीएम-एसएसपी से सुरक्षा के लिए गनर मांगने के बावजूद ने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- जिस तरह का राजनीतिक माहौल है, उसमें उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है। वह कोई अपराध या गलत काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही हो रही है। डीपी यादव ने कहा- उन्होंने एसएसपी अंकिता शर्मा और डीएम अवनीश कुमार राय से कम से कम दो-दो गनर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना था कि राजनीतिक सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ होती है और वहां किसी व्यक्ति की मंशा के बारे में पता नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी पूर्व विधायक हैं। शादी और धार्मिक कार्यक्रमों में जाती हैं। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए दोनों के लिए गनर की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक मामला रद्द कर दिया। केस वीर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और समाज में नफरत फैलाने के आरोपों से जुड़ा था। यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि मामले में राहुल गांधी पर मुकदमा चलाने की आधिकारिक मंजूरी नहीं ली गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि जब कानूनी मंजूरी ही नहीं है, तो मामला यहीं खत्म हो जाता है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा- सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और शिकायतकर्ता के वकील ने माना है कि इस मामले में जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी। ऐसी स्थिति में शिकायत और मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी सभी आदेशों को खारिज किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर… पसंद के स्कूल में तैनाती मांगना शिक्षक का अधिकार नहीं, अंतरजनपदीय तबादला नीति को हाईकोर्ट की हरी झंडी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अंतरजनपदीय तबादला नीति को हरी झंडी दे दी है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक अपनी पसंद के किसी विशेष स्कूल में तैनाती का दावा नहीं कर सकते। न्यायालय ने कहा कि तबादला नीति के तहत शिक्षक के आवेदन पर जिले के स्तर पर विचार किया जाएगा, किसी खास विद्यालय में नियुक्ति का अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने ऋषी कटियार सहित तीन शिक्षकों की याचिकाएं खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया। इन याचिकाओं में 22 जून 2026 के शासनादेश के तहत तबादलों के लिए निर्धारित जिलेवार छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) को चुनौती दी गई थी। पढ़िए पूरी खबर… डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे पिया नारियल पानी: कानपुर में दुकानदार को ओढ़ाया गमछा, पूछा- टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया या नहीं कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर नारियल पानी पिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से बातचीत की और उसका हालचाल भी जाना। बातचीत के दौरान उनकी नजर दुकानदार की कटी उंगली पर पड़ी। उन्होंने पूछा- चोट कैसे लगी और टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया है या नहीं। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया, नारियल पानी के 200 रुपए दिए और नारियल पानी पिलाने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह पुलिस की 2 अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। पहली कार्रवाई तरवा थाना क्षेत्र में और दूसरी मेहनगर थाना क्षेत्र में हुई। दोनों मुठभेड़ों में पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लूट की घटनाओं में वांछित थे। कार्रवाई के दौरान उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के पास से बाइक, तमंचे, कारतूस और पीली धातु भी बरामद हुई है। पढ़िए पूरी खबर… महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई, अंतिम संस्कार लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे महोबा में अंतिम संस्कार के लिए जगह न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही चिता सजा दी। सूचना मिलते ही मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोंकझोक भी हुई। 4 घंटे तक रास्ते पर जाम लगा रहा। इस बीच पुलिस गांव वालों को समझाती रही। अंतिम संस्कार के लिए नई जगह मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क से चिता हटाई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुरानी जगह पर बारिश का पानी भर गया है, जहां अंतिम संस्कार करना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर छिकहरा गांव में प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कार में बैठे-बैठे टीचर की मौत:पत्नी लिपटकर रोई, बेटी चिल्लाते हुए बोली- पापा उठिए, घर चलिए
    Next Article
    टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा:जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया, प्रिंसिपल बोले- मुझे शर्म आ रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment