Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई; ड्राइवर की भी जान गई

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में शनिवार को ITBP के डीआईजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के DIG परमिंदर सिंह (48) मसूरी से अंबाला जा रहे थे। कार ड्राइवर रवि शंकर (35) चला रहा था। उनके साथ एक अन्य जवान भी मौजूद था। सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा के पास देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई और दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने डीआईजी और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि डीआईजी हरियाणा के अंबाला के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। मसूरी में ट्रेनिंग खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट के पास हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- अंबाला के रहने वाले थे, श्रीनगर में तैनात थे डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि डीआईजी मूल रूप से हरियाणा के अंबाला के रहने वाले थे। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर घर लौट रहे थे। हादसे में DIG के गनर को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्विफ्ट कार सवार 3 लोग भी घायल हुए हैं। उनका पिलखनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है-
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश:तड़के बादलों की गरज-चमक के साथ तेज बरसात; सुबह तेज धूप और उमस
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment