Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के सफाईकर्मी करोड़पति:₹300 में ठेके पर रखे मजदूर; कोई पेट्रोल पंप का मालिक, किसी के पास मैरिज हॉल; कैमरे पर देखें पूरा खुलासा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में कई सफाई कर्मचारी करोड़पति हो चुके हैं। ये हर महीने सरकार से 42 हजार रुपए तनख्वाह ले रहे हैं। इनमें से कुछ सफाई कर्मचारियों के पास मैरिज हॉल हैं। कोई सीमेंट एजेंसी और दर्जनों दुकानों का मालिक है, तो किसी के पास पेट्रोल पंप है। ये कर्मचारी गलियों में झाड़ू लगाने नहीं जाते, कभी नालियां भी साफ नहीं करते। इन लोगों ने गांवों में सफाई कराने के लिए 300 से 400 रुपए में दिहाड़ी पर मजदूर रखे हैं। ये मजदूर कर्मचारियों के बदले गांव में सफाई करते हैं। दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में इन सफाई कर्मचारियों का सिंडिकेट बेनकाब हुआ। इनपुट कई जिलों से मिल रहे थे। हमने पड़ताल के लिए यूपी के सबसे बड़े जिले लखीमपुर को चुना। सामने आया कि गांव के प्रधान और सचिव की मिलीभगत से यह खेल चलता रहता है। स्टिंग में 5 अहम फैक्ट सामने आए- इस वक्त यूपी में 94 हजार सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में कैमरे पर कैद होने वाले कर्मचारियों को 2008 या उसके बाद नौकरी मिली थी। अखिलेश सरकार में स्थायी होने के बाद कुछ सफाई कर्मचारियों ने धीरे-धीरे अलग-अलग कारोबार खड़े कर लिए। प्रधान और अधिकारियों से मिलीभगत करके गांव में दिहाड़ी मजदूर से 2 या 3 दिन ही सफाई करवाते हैं। मजदूर को 300 से 400 रुपए पेमेंट दिया जाए। तब 42 हजार रुपए महीने की सैलरी पाने वाले सफाई कर्मचारी को एक साल में 4.5 लाख रुपए बचते हैं। कई कर्मचारी इसमें से एक हिस्सा प्रधान को भी देते हैं, क्योंकि रोस्टर मंजूर करने का पावर प्रधान के पास होता है। लखीमपुर के निघासन ब्लॉक की बैलहा ग्राम पंचायत में दिनेश जायसवाल का 6 बीघे में मैरिज हॉल और जायसवाल ऑटोमोबाइल एजेंसी हैं। बतौर सफाई कर्मचारी दिनेश की तैनाती यहां से 55 किमी दूर बैलहा गांव में है। मैरिज हॉल पर दिनेश खुद बुकिंग का काम संभालते हुए मिले। यहां कर्मचारी सार्थक से बात करके सामने आया कि 2020 में दिनेश ने 19 लाख रुपए बीघा के हिसाब से जमीन खरीदी। फिर 2 करोड़ रुपए से मैरिज हॉल बनवाया। रिपोर्टर: मैरिज हॉल की बुकिंग कराएंगे, कितना खर्च आ जाएगा…कुछ कम में देखिए हो जाए तो? दिनेश: भैया…60 हजार रुपए लगेंगे। मैं अभी बता रहा हूं। हम लोग भी छोटे से नीचे आए हैं। रिपोर्टर: आपके कर्मचारी बता रहे थे कि आप सफाई कर्मचारी हैं…? दिनेश: हां…हैं…तो, मैं यहां थोड़ी न बैठूंगा…भैया बैठेंगे। हमारी ड्यूटी 8 से 3 बजे तक और 7 से 2 बजे तक है। इसके बाद तो यहां (मैरिज हॉल) बैठ ही सकते हैं न…। बैलहा गांव में झाड़ू लगाने के लिए दिनेश ने अशोक वाल्मीकि को रखा था। अशोक को ढूंढते हुए हमारी मुलाकात संदीप वाल्मीकि से हुई। वह भी पहले दिनेश के लिए सफाई करता था। पूरी कहानी समझने के लिए हमने सफाई कर्मचारी बनकर संंदीप से बातचीत शुरू की। संदीप ने बताया कि दिनेश उसको 300 रुपए दिन के हिसाब से पेमेंट देता था। संदीप के मुताबिक, उसको हफ्ते में 1 या 2 दिन ही काम करना होता था। हमने कहा कि हमारा ट्रांसफर निघासन ब्लॉक में हो रहा है। हमें गांव में सफाई कराने के लिए एक आदमी चाहिए। इसके बाद हमारी मुलाकात अशोक वाल्मीकि से करवाई गई। रिपोर्टर: अभी कहां काम कर रहे हो? अशोक: अभी कॉलेज में काम कर रहे हैं, लेकिन छोड़ दिया था… पैसे कम मिल रहे थे। रिपोर्टर: पहले किसी सफाईकर्मी के लिए काम किया है? अशोक: हां…जव्वाद, हीरालाल, दिनेश जायसवाल के लिए किया है। दिनेश की बैलहा में ड्यूटी थी। रिपोर्टर: दिनेश कितना पैसा दे रहे थे? अशोक: देखो…हम अपनी गाड़ी से जाते थे, तब 450 रुपए देते थे। खुद बैठाकर ले जाते थे तो 400 रुपए देते थे। निघासन से 20 किमी दूर है, महीने में 15 दिन तो जाना होता था। कभी महीने का पैसा देते थे, तो कभी रोज के हिसाब कर देते थे। रिपोर्टर: अभी भी उनके साथ कर रहे हो क्या? वो खुद जाते थे या नहीं? अशोक: नहीं…दो-तीन महीना पहले करते थे। वो खुद कहां जाते थे, उनका अलग सेटलमेंट है? वो पैसे वाले हैं, उनके भाई आबकारी इंस्पेक्टर हैं। अशोक बोला- मेन..मेन साफ करना होगा, प्रधान के घर वगैरह रिपोर्टर: तो रोज-रोज तो जाना नहीं होता होगा? अशोक: अब जैसे मेन मेन है, वही साफ करना होता है। प्रधान का घर वगैरह…। त्योहारों में पूरा घर साफ करना होता है। रिपोर्टर: कोई पूछने नहीं जाता है क्या? अशोक: कोई नहीं पूछता। आप बैलहा गांव में ड्यूटी करवा लो। बाकी एक-दो गांव हैं, वहां मत जाना। वहां रोस्टर ड्यूटी लगेगी, तो प्रधान सफाईकर्मी की ऐसी की तैसी कर देता है। जैसे चार आदमी की ड्यूटी लगी है, तो चार आदमी लाओ नहीं तो काम नहीं होगा। रिपोर्टर: हमसे कितनी दिहाड़ी लोगे? अशोक: हम 400 रुपए रोज के हिसाब से लेंगे। आप फोन करोगे, तो इमरजेंसी में भी पहुंचेंगे। हमारे पास अपाचे गाड़ी है। न शराब, न नशा केवल पान खाते हैं। अभी हम 5 सफाईकर्मियों के लिए काम कर रहे हैं। रिपोर्टर: महीने में उनसे कितना लेते हो? अशोक: 12 हजार लेते हैं। रिपोर्टर: तब तो तुम लखपति हो गए होगे। अशोक: मेहनत करते हैं। लखपति क्या…। अब आप लोग सफाईकर्मी हो। बाढ़ आती है, तो छह-छह महीने नहीं जाते हैं। तब हम ही तो काम निपटाते हैं। अब हम दूसरे सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार तक पहुंचे। उनकी ड्यूटी निघासन ब्लॉक के ग्रंट नंबर 12 गांव में है। वीरेंद्र कुमार की ACC सीमेंट की एजेंसी है, साथ ही एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स है। 6 दुकानें किराए पर दे रखी हैं। एक बिल्डिंग इंडियन बैंक को किराए पर दी हुई है। भास्कर रिपोर्टर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान पर वीरेंद्र से सफाई कर्मचारी बनकर मिले। रिपोर्टर: कुछ काम मिल जाता तो अच्छा होता… अपनी जगह ग्रंट नंबर 12 पर लगा लो। वीरेंद्र: वहां है न पहले से… रिपोर्टर: अरे, जाे पैसा उनको देते हैं, उससे कुछ कम दे दीजिएगा… वीरेंद्र: पैसा कुछ नहीं, बस दिहाड़ी देते हैं…रोस्टर चल रहा है। काम परमानेंट चलता रहता है। रिपोर्टर: तो आपके यहां किस गांव के आदमी काम कर रहे हैं? वीरेंद्र: उधर के ही हैं… श्रीनगर गांव के..। रिपोर्टर: आप जिनको सफाई के लिए रखे हैं, उनको कितना देते हैं? वीरेंद्र: दिहाड़ी वही 300 या 350 रुपए दे देते हैं। जब ज्यादा काम पड़ता है, तब जरूरत पड़ती है। वीरेंद्र कुमार के लिए अनिल वाल्मीकि निघासन ब्लॉक के ग्रंट नंबर 12 गांव में सफाई करता रहा है, तीन महीने पहले उसने काम छोड़ दिया। उसके पिता झब्बू लाल भी वीरेंद्र के लिए लेबर का काम करते थे। इसी गांव में हमारी मुलाकात मंगल सिंह यादव से हुई, वो आपदा मित्र हैं। मंगल के मुताबिक, वीरेंद्र के लिए गांव के 2 लड़के सफाई करते थे- अर्जुन और अनिल। इस वक्त अर्जुन की मौत हो चुकी है, अनिल जेल चला गया है। वीरेंद्र उसको दिहाड़ी के 300 रुपए दिया करता था। अब वीरेंद्र निघासन से लेबर लाता है। रिपोर्टर: वीरेंद्र तो काफी अमीर आदमी है? मंगल: हां…दुकानें हैं बांध पर। उसके मकान के नीचे बैंक खुला है। रिपोर्टर: कभी काम पर आते हैं कि नहीं? मंगल: नहीं आते तो हैं, अब आप जानते हो कि स्कूल में काम होता ही रहता है। रोज कोई सफाई नहीं करवा रहा है। जो कर्मचारी शहरी क्षेत्र फंसे हैं, मेन हाईवे पर वही रोज करा रहे हैं। जहां किसी न किसी अधिकारी का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए वहां रोज सफाई होती है। लेकिन, कभी-कभी हफ्ते में 2 से 3 बार आना हो जाता है। रिपोर्टर: आप राजेश को जानते हो, जो एडीओ ऑफिस में कंप्यूटर पर बैठते हैं? मंगल: हां…जानते हैं। अरे उनके पिता हमारे साथ बैठते थे। हम ब्लॉक 2009 से देख रहे हैं। कोई अधिकारी ऐसा नहीं है, जो हमको जानता न हो। रिपोर्टर: राजेश भी तो बड़ा मजबूत आदमी है। उनके पिता 3 बार प्रधान रहे हैं। कई सारी तो फर्में भी बना रखी हैं? मंगल: हां, इंटरलॉकिंग वाली ईंट बनाते हैं। रिपोर्टर: ये सब अधिकारी लोग जानते होंगे। गांव तो बह गया तो काम ही क्या होता होगा। सब बस कागजों पर चलता होगा। मंगल: हां…और क्या ग्रंट तो पिछले साल ही कटा है। अब सौ-डेढ़ सौ घर बचे होंगे। रिपोर्टर: लेकिन, सफाईकर्मियों की तैनाती अभी भी है? मंगल: हां….सफाई कर्मचारियों में हरगोविंद यादव सबसे ज्यादा मजबूत है। रिपोर्टर: क्या-क्या है उनके पास? मंगल: वह प्लॉटिंग करता है। जमीन खरीदता बेचता है। उसके भाई का नाम चंद्रपाल है, जो कि ग्रंट में रहता था। अब तो पेट्रोल पंप वगैरह सब लगवा दिया है। रिपोर्टर: अरे हो सकता है कि घर वाले सपोर्ट करते हो? मंगल: नहीं, जब से नौकरी करना शुरू किया, उसके बाद ही प्लॉटिंग शुरू की थी। पेट्रोल पंप तो मैडम के नाम खोला है न…। मंगल से बातचीत के बाद हमें 2 और कर्मचारियों के बारे में पता चला। हरगोविंद और राजेश कुमार। वीरेंद्र के लिए गांव में सफाई अनिल करता था, उसका मोबाइल नंबर मंगल से मिला। भास्कर रिपोर्टर ने अनिल से वीरेंद्र की पूरी सेटिंग को समझा- रिपोर्टर: रेगुलर सफाई करते थे या कभी कभार। पैसा महीने का लेते थे क्या अनिल: जिस दिन बुलाते थे, उस दिन का दे देते थे। जब से वो पोस्ट हुए थे, तब से काम कर रहे थे। 300 रुपए देते थे। रिपोर्टर: महीने का कितना बन जाता था। दस बारह दिन तो जाना ही होता होगा। अनिल: अब वहां कई जगहों पर रोज काम करना होता था। प्रधान रोज बुलाते थे, लेकिन यह पैसा नहीं देते थे। हरगोविंद सफाई कर्मचारी होने के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। इसलिए भास्कर रिपोर्टर उससे प्लॉट खरीदने के बहाने मिले। उन्होंने बताया कि लखीमपुर के अदलाबाद में सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन 1.5 करोड़ का पेट्रोल पंप है। साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। ब्लॉक के ज्यादातर अधिकारियों को प्लॉट बेच रखे हैं। रिपोर्टर: क्या काम करते हो? हरगोविंद: यहीं पंचायत में ग्रामीण सफाईकर्मी हैं। मैडम के नाम पर प्रॉपर्टी का काम कर लेते हैं। अब आपसे क्या छुपाना। लखीमपुर में हमारा पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ है। वहीं अदलाबाद में हमारी पोस्टिंग भी है। वहीं हमारा ईंट भी बन रहा है, इसीलिए हम कम जाते हैं। रिपोर्टर: ईंट भट्ठा भी है क्या? हरगोविंद: नहीं…प्रधान का प्लांट है, वहीं ईंट पथवा रहे हैं। लाख-पचास हजार बन जाता है। रिपोर्टर: ड्यूटी में कोई दिक्कत तो नहीं होती? हरगोविंद: अरे…हम अपने नाम से थोड़ी न करते हैं। अपनी वाइफ के नाम से करते हैं, आईटीआर भी भरते हैं। ड्यूटी हमारी 2 बजे तक रहती है। उसके बाद फ्री हो जाते हैं। रिपोर्टर: पेट्रोल पंप हो जाए, तब कैसे काम करेंगे? हरगोविंद: भाई बहुत दिक्कत होती है। एक नक्शा जरा-सा गड़बड़ था। 8-10 लाख खर्च किए हैं, वह भी नंबर 2 में। अभी एनओसी कराना था। फायर को दे आए थे। यातायात को दे आए थे। रिपोर्टर: पेट्रोल पंप कहां खोल रहे हो। निविदा वगैरह निकली होगी? हरगोविंद: लखीमपुर में खोल रहे हैं, अर्धसरकारी होता है। गवर्नमेंट एम्प्लॉई अप्लाई कर ही नहीं सकता। हमारा फर्स्ट टाइम है, तो डेढ़-दो करोड़ लग गया है। रिपोर्टर: पंप पर तो प्रति लीटर कमीशन मिलता है? हरगोविंद: हमारे साढ़ू का भी पंप है। 8 हजार लीटर रोज बिकता है। समझिए बीस हजार रोज के मालिक तो हैं ही हम। साढ़ू साहब डाक्टर हैं। गवर्नमेंट एम्प्लॉई है। मैडम बीएमएस हैं, तो हॉस्पिटल खोले हैं। 2023 में डाले थे, अब नंबर आया है। 2017 में हमारा पंप बेलापरसुआ में हुआ था, लेकिन हमने लगाया नहीं था। किसनू वाल्मीकि अदलाबाद गांव का रहने वाला है, यहीं पर हरगोविंद की पोस्टिंग है। हरगोविंद के लिए किसनू गांव में सफाई करता है। उससे हमारी फोन पर बात हुई। हमने खुद सफाई कर्मचारी बनकर बात की। रिपोर्टर: आप हरगोविंद के पास सफाई का काम करते हैं क्या? किसनू: हां…हम दो साल से इनके पास काम कर रहे हैं। रिपोर्टर: कितना पैसा मिलता है? किसनू: पैसा क्या वही दो-तीन घंटे काम करने का पांच सौ रुपए दे देते हैं। रिपोर्टर: हम लोग खुद न आए तो कोई दिक्कत तो नहीं होगी? किसनू: नहीं… कोई दिक्कत नहीं होगी। हमें राजेश के बारे में पता चला कि उसकी पोस्टिंग महादेव मुड़िया, ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 12 में है। लेकिन, यह मजरा कटान में बह चुका है। ऐसे में राजेश कुमार को एडीओ ऑफिस अटैच किया गया है। चाचा सुरेश कुमार ने हमें बताया कि राजेश गांव में प्रधान रहा है। दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। राजेश की सीमेंट ब्रिक्स की फैक्ट्री है। हम ग्राहक बनकर राजेश से मिलना चाहते थे। लेकिन, वो हमें ब्लॉक ऑफिस में कंप्यूटर टेबल पर बैठा मिला। रिपोर्टर: अगर हम यह प्लांट डाले तो कितना खर्चा आ जाएगा? राजेश: लगभग 20 लाख से शुरू हो जाएगा। रिपोर्टर: बिजनेस तो प्रधानों से ही हो पाएगा? राजेश: हां…वह प्रधान से ही हो पाएगा। रिपोर्टर: सीमेंट वाली ईंट क्या रेट पड़ेगा? राजेश: आप अगर उठा लेंगे, तो 11 रुपए की पड़ेगी। इसमें से 25 पैसे कम हो जाएंगे। अगर हम भेजेंगे, तो भाड़ा आपको देना पड़ेगा। लगभग सवा रुपया प्रति पीस पड़ेगा। इस बातचीत से क्लियर हो गया था कि सीमेंट ब्रिक के धंधे से राजेश का कनेक्शन है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें- सही सलामत किडनी को ‘फेल’ बताकर मरीजों से वसूली, यूपी की कई पैथोलॉजी लैब डॉक्टरों के कहने पर गलत रिपोर्ट बना रही; कैमरे में डील दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेटिव टीम यूपी में चल रहे रेप-छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने वाले नेक्सस तक पहुंची। सामने आया कि कई महिलाओं ने इसको पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 5 शहरों की हवा बेहद खराब:गाजियाबाद सबसे प्रदूषित, AQI 338 पहुंचा; हरदोई में सबसे कम 13°C तापमान
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पंजाब में विधायक-मंत्रियों के टिकट कटे; एनवीडिया CEO का इस्तीफा; UP में औवेसी-चंद्रशेखर का गठबंधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment