Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 12 घंटे युवक दलदल में फंसकर तड़पता रहा:गड्‌ढे में बाइक समेत गिरा; लोगों ने निकाला तो अकड़ गया था

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के कानपुर देहात में नोएडा जैसा हादसा हुआ है। एक युवक बाइक समेत गड्‌ढे में गिर गया। वह ठंड में रातभर गड्‌ढे के दलदल में फंसा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। सुबह जब किसान अपने खेतों में काम करने पहुंचे तो उनकी नजर युवक पर पड़ी। आनन-फानन में गड्‌ढे से युवक को बाहर निकाला गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। चेहरे पर पर पानी डाला। ठंड से अकड़े शरीर को गर्मी देने के लिए आग जलाई। इसके बाद भी शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी तो एंबुलेंस बुलाकर शिवली अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा मामला मंगलवार शाम करीब 6 बजे शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरूरा-शिवली रोड पर हुआ। गुरुवार को युवक का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस ने X पर लिखा- जल निगम ने पाइप बिछाने के लिए गड्‌ढे खोदे थे। योगी सरकार ने सड़क के नाम पर मौत के कुएं खोद रखे हैं। ये गड्ढे ऐसे ही जवानों की जान लेते रहेंगे। देखिए घटना की तस्वीरें… अब पूरा मामला जानिए थाना रसूलाबाद क्षेत्र में भवानीपुर गांव के रहने वाले धीरेंद्र कुमार (25) पुत्र रामचंद्र पनकी पावर हाउस में वेल्डिंग का काम करते थे। भाई बृजेंद्र कुमार ने बताया- मंगलवार शाम को धीरेंद्र बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। सुबह पुलिस का फोन आया कि धीरेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वे शिवली अस्पताल पहुंचे, जहां धीरेंद्र को मृत पाया गया। बाद में पता चला कि कड़री गांव के पास वो गड्‌ढे में गिर गया। वो दलदल में रात भर फंसा रहा। सुबह करीब 6 बजे गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गांव के प्रधान को बुलाया। गांव के प्रधान अंकुश कुमार और विजय कुमार सहित अन्य किसानों ने तुरंत कीचड़ से भाई को बाहर निकाला। उसका मुंह साफ किया और ठंड से अकड़े शरीर को गर्मी देने के लिए पुआल में आग जलाई। लेकिन कोई राहत नहीं मिली तो तत्काल 102 एंबुलेंस बुलाकर उसे पास के शिवली सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली- जहां हादसा, वहां स्ट्रीट लाइट नहीं शिवली कोतवाली इंचार्ज प्रवीण यादव ने बताया- प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। गड्ढा सड़क से बहुत नीचे था, इसलिए वहां किसी को दिखाई नहीं पड़ा। सुबह किसानों ने देखा तब जाकर घटना की जानकारी मिली। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई। रूरा-शिवली मार्ग पर स्ट्रीट लाइन नहीं है। जिस वजह से क्षेत्र में आए दिन दुघर्टनाएं होती हैं। कांग्रेस ने X पर लिखा- सिस्टम की लापरवाही का भेंट चढ़े धीरेंद्र अब नोएडा में हुए हादसे के बारे में पढ़िए… कार समेत दलदल में गिरा इंजीनियर, मौत:80 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाता रहा नोएडा में बीती 16 जनवरी को घने कोहरे की वजह से साफ्टवेयर इंजीनियर की दलदल में गिरकर मौत हो गई। वह करीब 80 मिनट तक पिता के सामने चिल्लाता रहा। उनसे फोन कर कहा- पापा मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता। इसके बाद कार समेत नाले के पानी से भरे 30 फीट गहरे दलदल में समा गया। इंजीनियर युवराज मेहता अपनी ग्रैंड विटारा कार से गुरुग्राम से नोएडा के सेक्टर-150 टाटा यूरिका पार्क जा रहे थे। रास्ते में एटीएस ले ग्रांड के पास कार नाले की दीवार तोड़ते हुए 30 फीट गहरे पानी से भरे दलदल में गड्ढे में गिर गई। युवराज की कार गड्ढे में गिरते ही दलदल में समाने लगी। युवराज किसी तरह कार से निकलकर उसके ऊपर चढ़ गए। पिता को फोन करके पूरी घटना बताई। डायल-112 पर सूचना देकर पिता मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह भी फोर्स के साथ वहां आए। दमकल कर्मी भी छोटी-बड़ी क्रेन के साथ पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें ------------- ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महिला का शव कार में लेकर घूमे डॉक्टर:गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, 3 महीने की प्रेग्नेंट थी
    Next Article
    फतेहपुर में डंपर की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत:बाइक सवार साथी गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment