Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 35 जिलों के जिला जजों के तबादले:सत्येंद्र कुमार उन्नाव के जिला जज बने, रितीश सचदेवा एडीजे मेरठ

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर न्यायिक फेरबदल करते हुए 35 जनपदों के जिजा जज रैंक के न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसकी अधिसूचना हाईकोर्ट की तरफ से जारी की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिला जजों के अलावा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैक के न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। सहारनपुर के जिला जज सत्येंद्र कुमार उन्नाव के जिला जज बनाए गए हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितीश सचदेवा को एडीजे मेरठ बनाया गया है। शेषमणि जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्रकूट से प्रयागराज के जिजा जज बनाए गए हैं। राकेश कुमार का तबादला होने से टली सुनवाई मो. असलम सिद्दीकी एडीजे से मेरठ में ही रहकर एससीएसटी कोर्ट देखेंगे। राकेश कुमार पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेरठ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर श्रवास्ती भेजे गए हैं। राकेश कुमार को आज एक केस में सजा सुनानी थी, लेकिन रात ही तबादला हो गया तो केस टल गया है। राम प्यारे पीठासीन अधिकारी कार्मिशियल कोर्ट गोरखपुर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर बनाए गए हैं। संजीव कुमार सिन्हा गोरखपुर भेजे गए गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी वाहन दर्घटना ट्रिब्यूनल हापुड़ से गौतम बुद्ध नगर भेजे गए। संजीव कुमार सिन्हा प्रिसिंपल जज फैमिली कोर्ट पीलीभीत से पीठासीन अधिकारी कार्मिशियल कोर्ट गोरखपुर के पद पर भेजे गए। दिनेश प्रताप सिंह एडिशन प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मुज्जफरनगर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुज्जफरनगर बनाए गए। कविता शुक्ला उन्नाव एससीएसटी कोर्ट की सुनवाई करेंगी नितीश कुमार राय एडिशन प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट गाजियाबाद से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव बनाए गए। कविता शुक्ला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव वहीं पर एससीएसटी कोर्ट की सुनवाई करेंगी। उन्नाव की अंकिता शुक्ला और प्रेम प्रकाश उन्नाव में ही दूसरी कोर्ट में तबादला किया गया है। इसी प्रकार रामराज द्वितीय को उन्नाव जिला कोर्ट में भी दूसरी कोर्ट के लिए नामित किया गया है। राजीव कमल पांडेय मुज्जफरनगर जिला जज बनाए गए राजीव कमल पांडेय प्रतापगढ़ जिला जज से मुज्जफरनगर जिला जज बनाए गए हैं। विवेक त्रिपाठी प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट औरैया से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली बनाए गए हैं। राजीव कुमार तृतीय को पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल बुलंदशहर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललितपुर बना गए हैं। सुनील कुमार पंचम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट गोंडा से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्रकूट बनाए गए हैं। लोकेश राय पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल कोर्ट अमरोहा से जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीमपुर खीरी बनाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में सूरज की रोशनी बेचने की तैयारी:अंतरिक्ष में लगेंगे बड़े शीशे; भारत की स्काईरूट एयरोस्पेस और अमेरिकी स्टार्टअप का प्रोजेक्ट
    Next Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह का डॉगी लापता:अलीगढ़ में घर से टहलने निकला था; बहन बोलीं- प्लीज, हमारी मदद करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment