Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर रिंकू सिंह का डॉगी लापता:अलीगढ़ में घर से टहलने निकला था; बहन बोलीं- प्लीज, हमारी मदद करें

    19 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर रिंकू सिंह का पालतू डॉगी ‘ब्रूडो’ 12 अक्टूबर से लापता है। पांच साल का लैब्राडोर रोज की तरह सुबह टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने सोसाइटी, पार्क और आसपास उसकी तलाश की। CCTV फुटेज में ब्रूडो घर से निकलकर पार्क की तरफ जाता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार शाम अलीगढ़ में रिंकू की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्रूडो की तस्वीर और वीडियो शेयर किया। उन्होंने लोगों से उसे तलाशने में मदद करने की अपील की है। 15 दिन का था, तब घर लाए थे रिंकू और सोनू रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया- ब्रूडो जब महज 15 दिन का था, तब रिंकू और मैं उसे घर लेकर आए थे। अब वह पांच साल का हो चुका है। तभी से वह परिवार के साथ रह रहा है। रिंकू जब भी घर पर होते हैं, तो ब्रूडो ज्यादातर समय उन्हीं के साथ बिताता है। परिवार अलीगढ़ की ओजोन सिटी परिसर के गोल्डन स्टेट हाउसिंग सोसाइटी में रहता है। परिवार के लिए वह सिर्फ पालतू डॉगी नहीं, बल्कि घर के सदस्य जैसा है। उसके लापता होने से पूरा परिवार परेशान है। ब्रूडो रोज सुबह करीब 10 बजे पास के पार्क में टहलने जाता था। 12 अक्टूबर को भी वह रोज की तरह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने सोसाइटी के आसपास, पार्क और निर्माणाधीन मकानों में उसकी तलाश की। आसपास रहने वाले दो-तीन परिवारों से भी उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 4 घंटे की CCTV फुटेज देखी, फिर भी सुराग नहीं सोनू सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज में ब्रूडो घर से निकलकर पास के पार्क की ओर जाता दिखाई दिया। परिवार ने करीब चार घंटे की फुटेज देखी, लेकिन इसके बाद उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका है कि कोई उसे अपने साथ ले गया हो सकता है। सोनू सिंह के अनुसार, फिलहाल परिवार अपने स्तर पर ब्रूडो की तलाश कर रहा है। अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलता है तो पुलिस की मदद लेने पर विचार किया जाएगा। रिंकू सिंह को भी ब्रूडो के लापता होने की जानकारी दे दी गई है। नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर ब्रूडो की तस्वीर शेयर कर लोगों से उसे तलाशने में मदद करने की अपील की। नेहा ने कहा, “हमारा ब्रूडो कल से लापता है। वह ओजोन सिटी से गायब हुआ है, जहां हम रहते हैं। हमने उसे काफी तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। ब्रूडो की गर्दन में लाल रंग का बेल्ट है, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है। अगर किसी को वह दिखाई दे, तो कृपया जल्द से जल्द हमसे संपर्क करें। उसकी तस्वीर खींचकर मेरी आईडी पर DM कर दें। मैंने कैप्शन में अपनी आईडी दी है। प्लीज, हमारी मदद करें।” ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- मुस्कान-साहिल को सजा-ए-मौत लिख जज ने पेन फेंका: लिखा- फांसी पर तब तक लटकाओ, जब तक मौत न हो; महाभारत का श्लोक पढ़ा "दोषी (मुस्कान-साहिल) की गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए, जब तक मौत न हो जाए।" मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे यह फैसला सुनाया। फैसला सुनते ही कोर्ट रूम में कुर्सी पर बैठी सौरभ की मां और भाई रोने लगे। सौरभ की मां ने हाथ जोड़ते हुए कोर्ट को शुक्रिया किया। वो साड़ी के पल्लू से अपने आंसू पोंछने लगीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 35 जिलों के जिला जजों के तबादले:सत्येंद्र कुमार उन्नाव के जिला जज बने, रितीश सचदेवा एडीजे मेरठ
    Next Article
    प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या:पत्नी बोली- पुलिस के सामने मारा, मौत के बदले मौत चाहिए; मुंह बांधे हमलावरों का CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment