Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 59 साल पुराने मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर:2 घंटे में 6 बुलडोजरों से गिराया; पुलिसवालों और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के सिद्धार्थनगर में मंगलवार को एक मस्जिद और मदरसे के आधे से ज्यादा हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। 59 साल पुराना मस्जिद-मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। सुबह 7 बजे SDM और 5 थानों के लगभग 100 पुलिसकर्मी 6 बुलडोजर लेकर पिपरा रामलाल गांव पहुंचे। 14 हजार स्क्वायर फीट में बने मस्जिद-मदरसे के अवैध 9 हजार स्क्वायर फीट हिस्से पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस बीच, डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर एक्शन का विरोध कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने रोका तो बहस होने लगी। उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक इलाके में तनाव बना रहा। बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर किया और 2 घंटे में आधी मस्जिद, आधे मदरसे, 7 कमरे और एक दुकान को ढहा दिया। मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का है। बुलडोजर एक्शन की 3 तस्वीरें देखिए- मदरसे में 400 बच्चे पढ़ते थे, 14 अगस्त को कोर्ट ने दिया था आदेश पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई बुलडोजर एक्शन की सूचना पर सपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से एक्शन रोकने को कहने लगे। उनका कहना है कि ये गलत हो रहा है। पुलिसकमियों ने जवाब दिया कि प्रशासनिक कार्रवाई है। मदरसा सरकारी जमीन पर बना है। हम लोगों को अपना काम करने दीजिए। सपाई फिर भी नहीं माने। सपा नेता कमाल अहमद खान मदरसे के पास जाने की कोशिश करने लगे। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्री प्रकाश यादव उन्हें रोका। कहा कि आप लोग जबरदस्ती मत करिए, नहीं तो हमें भी सयती करनी पड़ेगी। इस पर कमाल खान भड़क गए। कहने लगे कि ठीक है, जो करना है, कर लो। हाथ लगाओगे क्या? हंगामा बढ़ता देख बाकी पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। विधायक सैय्यदा खातून ने भी सपा नेताओं से शांति के साथ बातचीत करने की बात कही। SDM बोले- 60 फीसदी अवैध हिस्से को गिराया गया SDM विवेकानंद मिश्र ने बताया- आज सुबह दो घंटे की कार्रवाई में सरकारी जमीन पर बने मदरसे के करीब 60 फीसदी हिस्से को तोड़ दिया गया है। 14000 स्क्वायर फीट में कुल सात दुकानें, 12 कमरे, मस्जिद और मदरसा बना था। इसमें 9000 स्क्वायर फीट में बनी एक दुकान, 7 कमरे, आधी मस्जिद और मदरसे को गिराया गया है। जबकि, निजी जमीन पर बने 5 कमरे, आधे मदरसे और आधी मस्जिद को छोड़ दिया गया है। ----- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी:चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार की तरफ से बनाई SIT ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ समेत 30 शहरों में बारिश, 10 में स्कूल बंद:थाने-अस्पताल में घुसा पानी; काशी में मंदिर डूबे, मणिकर्णिका पर अंतिम संस्कार की जगह बदली
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी रिपोर्ट में चंपत-मिश्रा के नाम नहीं:बाकी 8 आरोपी पहले ही जेल में; SIT ने फाइनल जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment