Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 6 हत्याएं करने वाला आसिफ अली मारा गया:STF ने एनकाउंटर में 2 गोलियां मारीं; कच्छा-बनियान पहनकर डकैती डालता था

    1 day ago

    2

    0

    यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से वह ढेर हो गया। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। आसिफ छैमार गैंग का सरगना था। पति-पत्नी समेत 6 हत्याओं में वांटेड था। बदमाश रात के वक्त कच्छा बनियान पहनकर अपने गुर्गों के साथ घर में घुसकर लूट की वारदात करता था। वह परिवार को बंधक बनाता था। डकैती के बाद हत्या करके भाग जाता था। फिर नाम बदलकर दूसरे राज्य और जिले में छिप जाता था। उसने जितनी भी वारदातें कीं, लगभग सभी का यही पैटर्न था। नोएडा STF यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- जौनपुर में डकैती डालकर दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। 3 और लोगों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन उनकी जान बच गई थी। तब उस पर जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ यूपी, राजस्थान और हरियाणा में 20 मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- STF घेरा तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ यूपी STF के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसिफ अंबेडकरनगर में छिपा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। एक सिपाही के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसे सीने में दो गोली लगीं। वह जमीन पर गिर पड़ा। टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। STF ने बदमाश से पिस्टल, एक 12 बोर का तमंचा और बाइक बरामद की है। आसिफ की बड़ी वारदातें पढ़िए छैमार गैंग- दिन में रेकी करते, रात में डकैती डालते हैं -------------- ये खबर भी पढ़ें- SUV कार का टायर फटा, 60 फीट नीचे गिरी:3 की मौत, एक घायल; मेरठ में फ्लाईओवर पर भीषण हादसा मेरठ में टायर फटने के बाद फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ब्रेजा कार 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। धमाके की आवाज के बाद आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी है। तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव में जुट गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में डूबने से 2 पंजाबी युवकों की मौत:एक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा भी डूबा; बरनाला-अमृतसर के रहने वाले थे
    Next Article
    छात्रा से शादी के लिए टावर पर चढ़ा कोचिंग संचालक:प्रयागराज में 3 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के मनाने पर उतरा; थाना में पंचायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment