Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बैडटच करने पर सरकारी डॉक्टर की पिटाई:अल्ट्रासाउंड के समय गंदी हरकत की, युवती ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया

    10 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में बैड टच के आरोप में एक सरकारी डॉक्टर की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट को छुआ। विरोध करने पर भी डॉक्टर नहीं माने तो युवती ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। इसके बाद लोगों ने डॉक्टर को पीट दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर बांसी कोतवाली तिराहे के पास स्थित डायमंड डायग्नोस्टिक सेंटर का है। डॉक्टर की पहचान सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ.एलएस सिंह के रूप में हुई है। पिटाई का वीडियो शुक्रवार शाम सामने आया। घटना 13 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पहले जानिए वीडियो में क्या है? 2 मिनट 6 सेकेंड के वीडियो में डॉक्टर कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें थप्पड़ मार रहे हैं। इस दौरान युवती रोती रही। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई देते हैं, लेकिन वे डॉक्टर की पिटाई कर रहे लोगों को रोक नहीं पाए। अब जानिए पूरा मामला... बांसी के 50 बेड वाले सरकारी अस्पताल में डॉ.एलएस सिंह रेडियोलॉजिस्ट के रूप में तैनात हैं। 13 अक्टूबर को वह डायमंड डायग्नोस्टिक सेंटर नाम के एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान उस सेंटर पर क्षेत्र की एक 20 साल की युवती अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे लड़की का नंबर आया। उसे अल्ट्रासाउंड रूम में ले जाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान डॉक्टर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने लगा। उसकी हरकत का विरोध किया तो भी वह नहीं माना। युवती डर के मारे जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर कमरे के बाहर खड़े लोग अंदर आ गए। पूरी बात जानने के बाद लोगों ने आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया और उसे मारने लगे। बांसी कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया- मामला थाने आया था। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने समझौता कर लिया। किसी ने तहरीर नहीं दी है। सीएमओ संजय कुमार दोहरे ने बताया- उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सरकारी डॉक्टर का निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रैक्टिस करना नियमों के खिलाफ है। इसकी जांच कराई जाएगी। छेड़छाड़ के आरोपों की भी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर पढ़ें ग्रेटर नोएडा-घर में परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं:इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे, बिस्तर पर बच्चों से लिपटे मिले; परिवार में प्रापर्टी विवाद था उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के थप्पड़ कांड से भाजपा में टेंशन:निषाद-ठाकुर आमने-सामने, पूर्वांचल में भाजपा के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किलें?
    Next Article
    लॉ स्टूडेंट्स से योगी बोले- पहले 'रूल ऑफ माफिया' था:माफिया का काफिला पास कराने के लिए जज को भी रोक दिया जाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment