Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में चंद्रग्रहण, 15 मिनट तक लाल दिखा चांद:राम मंदिर और बांके बिहारी में शुरू हुए दर्शन, काशी में हुई गंगा आरती

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में शाम 6.48 बजे चंद्रग्रहण खत्म हो गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक लाल चांद दिखा। चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों को धोया गया। मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। मथुरा के बांके बिहारी और अयोध्या के राम मंदिर में संध्या आरती के साथ दर्शन-पूजन भी शुरू हो गए। काशी में दशाश्वमेध घाट पर कराई जाने वाली रोज शाम की आरती सवा घंटे की देर से हुई। उधर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रदेश के लगभग सभी शहरों में चंद्रग्रहण दिखाई दिया। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे चंद्रग्रहण के चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर बंद करने से पहले अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सुबह 8:15 बजे भगवान को भोग लगाया गया था। आज साल का पहला चंद्रग्रहण रहा। विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से होकर गुजरा। इस दौरान पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देता है और केवल लाल प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचता है। इसी कारण पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा तांबे या गहरे लाल रंग का दिखाई देता है। इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। चंद्रग्रहण की तस्वीरें देखिए- चंद्रग्रहण से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ब्रिटिश पीएम बहुत मददगार नहीं:रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे; एयरबेस देने में देरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति नाराज
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:श्रावस्ती में महिला किसान नेता की जंगल में जली लाश शव मिली, जूते और कपड़े से पति ने पहचाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment