Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:श्रावस्ती में महिला किसान नेता की जंगल में जली लाश शव मिली, जूते और कपड़े से पति ने पहचाना

    16 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में लापता महिला किसान नेता का जला हुआ शव जंगल में मिला। वह 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गईं। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस को ककरदरी रेंज जंगल में से महिला का जला शव मिला। महिला की अस्थियां क्षत-विक्षत हालत में थीं। पति ने जूते और कपड़ों से शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर की संघ-भाजपा की बैठक 6 मार्च को, सीएम योगी और पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद कानपुर प्रांत की संघ-भाजपा की समन्वय बैठक 6 मार्च को होगी। इसमें CM योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक श्रीराम शामिल होंगे। वहीं, कानपुर भाजपा के जिला संगठन में करीब 5 साल बाद होने जा रहे बड़े फेरबदल को लेकर सोमवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। केशव नगर स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक रजनीकांत माहेश्वरी ने उत्तर और दक्षिण जिलों के जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर संगठन के नए ढांचे पर मंथन किया। बैठक की खास बात यह रही कि हर जिलाध्यक्ष, विधायक और सांसद से बंद कमरे में अलग-अलग चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, कई नामों पर सहमति बनी, जबकि कुछ पदों को लेकर मतभेद भी सामने आए। लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के लड़के को नोचकर मार डाला, घर से 2 किमी दूर मिला शव लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने 14 साल के लड़के को नोचकर मार डाला। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 2 किमी दूर मिला। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म थे। शरीर पर कई जगह दांत और नाखूनों के निशान थे। घरवालों के मुताबिक, राजकमल सोमवार शाम को घर से घूमने निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मंगलवार सुबह गांव वालों ने उसका शव खेत में देखा। घटना तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की है। राजकमल घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता गुरुचरन बीमार रहते हैं। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया- इलाके में तेंदुआ कई दिनों से घूम रहा था, जिसने लड़के पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर रेप पीड़िता का शव खेत में मिला, फतेहपुर में प्रेमी पर कराया था केस; ऑनर किलिंग की आशंका फतेहपुर में सोमवार को चने के खेत में एक युवती का शव मिला। शव उसके घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर खेत में पड़ा था। युवती के गले, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। शव के पास से सल्फास का पाउच, पानी की बोतल, एक पॉलिथीन में मोबाइल चार्जर, नकाब, नमकीन और बिस्किट का पैकेट भी बरामद हुआ है। युवती का शव सबसे पहले उसकी मां ने देखा। इसके बाद वह अपने वकील के पास गई। वकील ने पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती का लव अफेयर गांव के ही एक युवक से चल रहा था। युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। गर्भवती होने पर धोखे से उसका गर्भपात कराया। पुलिस मामले को आत्महत्या, हत्या और ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… शाहजहांपुर में मंदिर में पर्स चोरी के आरोप में नाबालिगों की पिटाई, भीड़ ने बच्चों को खंभे से बांधा; पुलिस छुड़ाकर थाने ले गई शाहजहांपुर में चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे भी वहां घूम रहे थे। आरोप है कि मौका पाकर उन्होंने महिलाओं के पर्स चोरी करने की कोशिश की। एक श्रद्धालु ने बच्चों को चोरी करते देख लिया और शोर मचा दिया। मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई और दोनों बच्चों को पकड़ लिया गया। भीड़ ने उनकी पिटाई की और बाद में एक टीन शेड के पास खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़ाकर थाने ले गई। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बेटी से बात करता था, इसलिए मार डाला: प्रयागराज में शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या, फिर शव दफनाया प्रयागराज के शंकरगढ़ में जमीन में दफन शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसे पहले शराब पिलाकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया और फिर उसका शव जमीन में दफना दिया गया। कत्ल की वजह यह थी कि मारा गया युवक मुख्य आरोपी की बेटी से बात करता था। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें औरैया में युवक ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, गाली का विरोध करने पर हमला औरैया में युवक ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रविवार को छोटा भाई कुछ लोगों के साथ बाजार गया था। वहां से वह नशे की हालत में घर लौटा और मां से गाली-गलौज करने लगा। बड़े भाई ने गाली देने का विरोध किया तो छोटे भाई ने बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। घर के लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन मारपीट के दौरान बड़ा भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। सोमवार को परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के कुड़िया अमेला गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, रातभर लाश के पास बैठा; बेटी रोती रही बलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पति मिथुन भागने की जगह सुबह तक पत्नी पार्वती की लाश के पास ही बैठा रहा। उसकी 6 साल की बेटी भी पूरी रात मां की लाश के पास रोती रही। सुबह होते ही मिथुन पत्नी की लाश और बेटी को छोड़कर भाग गया। बेटी के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात 26 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या, गाली-गलौज की शिकायत करने गए थे पिता-पुत्र फर्रुखाबाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने पिता के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली देने की शिकायत करने उसके घर गया था। इसी दौरान छात्र के पेट पर चाकू हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोली का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में ऑटो ड्राइवर से कुकर्म किया: मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो आगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में चंद्रग्रहण, 15 मिनट तक लाल दिखा चांद:राम मंदिर और बांके बिहारी में शुरू हुए दर्शन, काशी में हुई गंगा आरती
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बृजभूषण गमछा हिलाकर नाचे, होलिका के धधकते अंगारों पर दौड़ा पंडा, बहन के प्रेमी को मारकर रील बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment