Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में JE को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा:बिजली चोरी की जांच करने गए थे, बोले- दिल का मरीज हूं...छोड़ दो

    22 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मकान मालिक और उसके बेटे ने जेई को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से मारा। वह सोमवार दोपहर 2 बजे टीम के साथ बिजली चोरी की जांच करने फतेहगढ़ के लोको रोड पहुंचे थे। जेई के साथ में बिजली विभाग के एसडीओ, लाइनमैन और बिजली मित्र भी थे। जेई ने जैसे ही बिजली चोरी को लेकर आपत्ति जताई, मकान मालिक और उसके बेटे ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जेई ने बचने के लिए लगातार यही कहते रहे कि मत मारो… मैं दिल का मरीज हूं। जेई पूछताछ कर रहे थे, तभी अचानक जड़े थप्पड़ जेई मकान मालिक और उसके बेटे से बातचीत कर रहे थे। तभी मकान मालिक ने जेई के गाल पर दनादन 3-4 थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसके बेटे ने भी जेई को घूंसे मारना शुरू कर दिया। जेई खुद को बचाने के लिए भागते रहे। मकान मालिक और उसका बेटा उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारते रहें। जेई को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस बीच जेई के साथ मौजूद सीडीओ और लाइनमैन बीच-बचाव करते नजर आए। मकान मालिक जेई को पीटते हुए कह रहा था- मेरे नाक से खून आ रहा है। इसने घूंसा कैसे मारा…। जेई बोले- पीटने वालों ने सरकारी कागजात भी छीन लिए जेई मुख्तार हुसैन के मुताबिक, वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीओ अजय कुमार और लाइनमैन के साथ बिजली चोरी की जांच करने लोको रोड पहुंचे थे। टीम ने एक परिसर की जांच की तो वहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वह बिजली चोरी से जुड़े सबूत जुटाकर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक और उसके बेटे ने गाली-गलौज शुरू कर दी और टीम के साथ हाथापाई करने लगे। जेई को जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कागजात भी छीन लिए। 'मैंने बताया दिल का मरीज हूं, फिर भी पीटते रहे' जेई के मुताबिक, मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फ्रैक्चर होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वह दिल के मरीज हैं। हम लोगों ने फतेहगढ़ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेजकर हम लोगों का मेडिकल भी कराया है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया- बिजली विभाग के कर्मचारियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराकर कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्त जिंदा जल गए। 3 झुलस गए। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। सभी कार सवार अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज कोर्ट ने भास्कर इन्वेस्टिगेशन को जांच में शामिल किया:आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य के खिलाफ साजिश रची थी, अब FIR का दायरा बढ़ेगा
    Next Article
    मोदी को गाली, देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी:स्वतंत्र-निशु में 3 समानताएं, फिर राहुल गांधी क्यों कूदे, अंदर की पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment