Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नदियां उफान पर, मकान-पेड़ घाघरा में समाए:लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद नदी में लटकी; 60 जिलों में बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पीलीभीत में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। तेज बहाव में किनारे पर बने मकान और विशाल पेड़ नदी में समा गए। लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू नदी में लटका हुआ है। कभी भी मस्जिद नदी में समा सकती है। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी के किनारे पर बने गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। संगम के प्रमुख घाट पानी में डूबे हैं। लेटे हनुमान जी 14 दिन से जलमग्न हैं। वाराणसी में सभी घाटों के ऊपर पानी चल रहा है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर छतों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। इधर, शनिवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 30 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और झांसी समेत 20 शहरों में तेज बारिश हुई। खराब मौसम के चलते दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट IX-1827 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। रात 9.45 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अब अंतिम चरण में है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ बढ़ सकता है। इस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ जाएंगी। बारिश में भारी कमी देखने को मिलेगी। स्थानीय बादलों से कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन में आय में असमानता बढ़ी, माओ की किताबें लोकप्रिय:नौकरी और बढ़ती स्पर्धा से परेशान जेन-जी इसे संघर्षों से निपटने का तरीका मान रहे
    Next Article
    चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड बोलीं- सिक्योरिटी की भीख नहीं मांगूंगी:लोगों के बीच जाऊंगी, हमला हुआ तो सांसद जिम्मेदार, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment