Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी टी 20 लीग सीजन- 4:डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर हराकर मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी टी 20 लीग के चौथे सीजन के पहले मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में मेरठ मावेरिक्स ने ऑलराउंडर यश गर्ग के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास के मुंह से जीत छीन ली। मेरठ ने अंतिम गेंद पर 1 विकेट से मैच जीतकर सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। पहले गेंदबाजी में 4/19 का सर्वश्रेष्ठ स्पेल फेंकने के बाद यश गर्ग ने बल्ले से भी चमत्कार कर दिखाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। अंतिम ओवर में जब मेरठ को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी और हाथ में सिर्फ 1 विकेट बचा था, तब गर्ग ने पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया। जब 2 गेंदों में 7 रन चाहिए थे, तब उन्होंने एक और गगनचुंबी छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर सूझबूझ से 1 रन लेकर टीम को असंभव सी दिख रही जीत दिला दी। यश गर्ग और ज़ीशान की फिरकी में 118 पर सिमटी काशी टॉस जीतकर मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। काशी रुद्रास के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 32 गेंदों में 42 रन बनाकर मजबूत नींव रखने की कोशिश की। लेकिन यश गर्ग ने काशी के कप्तान करण शर्मा को आउट कर दोहरा झटका दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर ज़ीशान अंसारी (3/19) और तेज गेंदबाज विशाल चौधरी (2/13) ने मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। यश गर्ग (4/19) ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में अपने करियर के 50 विकेटों का आंकड़ा पार करते हुए 51 विकेट पूरे कर लिए। काशी रुद्रास की पूरी टीम 20 ओवरों में 118 रनों पर ढेर हो गई। 119 रनों का पीछा: सांस थाम देने वाला रोमांच 119 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही। वैभव चौधरी ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। काशी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने मेरठ 10 ओवर में 47/4 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह (21 गेंदों में 28 रन) और दिव्यांश राजपूत (24 गेंदों में 26 रन) ने 5वें विकेट के लिए 36 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। लेकिन कार्तिक यादव ने रिंकू और संदीप तोमर को जल्दी आउट कर काशी की वापसी कराई। अंतिम 18 गेंदों में जब 26 रनों की दरकार थी, तब काशी के तेज गेंदबाज अटल बिहारी विपिन राय ने लगातार दो गेंदों पर राजपूत और ज़ीशान अंसारी (0) को आउट कर तहलका मचा दिया। विपिन राय (4/23) इस प्रदर्शन के साथ यूपी टी20 इतिहास में 54 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। लगा कि काशी मैच जीत चुकी है, लेकिन अंतिम ओवर में यश गर्ग के तूफान ने पूरी बाजी पलट दी। मुझे खुद पर भरोसा था प्लेयर ऑफ द मैच यश गर्ग शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए यश गर्ग ने मैच के बाद कहा, "मैंने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था, लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर ऐसी स्थिति आई तो मैं इसके लिए तैयार हूँ। आमतौर पर मेरी बल्लेबाजी नहीं आती, लेकिन मैंने इस पल के लिए कड़ी मेहनत की थी। अपनी सोच पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बस मैच को आखिरी तक ले जाना चाहता था। हमारी टीम में सभी बल्लेबाजी कर सकते हैं। विकेट अच्छा था और ओस भी थी, इसलिए हमें भरोसा था। अंतिम ओवर में बड़े शॉट्स खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, अच्छा हुआ कि वे कनेक्ट हो गए।” गेंदबाजी पर बात करते हुए गर्ग ने कहा, “मैं 4 साल से खेल रहा हूँ लेकिन आज सबसे ज्यादा नर्वस था। पहली ही गेंद पर विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा। पिछले कुछ सालों में मैंने बल्लेबाजी को गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन इस बार मेहनत की। हमारी टीम की खास बात यह है कि हमारे पास दो और बेहतरीन स्पिनर हैं, जिनके साथ गेंदबाजी करने का मुझे फायदा मिलता है।” अंतिम ओवर में यश का वो शॉट देखकर ही समझ गया था कि आज उसी का दिन है : रिंकू सिंह मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने मैच के बाद कहा, “जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा टीम का हौसला बढ़ाता है, खासकर जब मैच इतना रोमांचक हो जाए। जब यश ने आखिरी ओवर में कवर स्कूप का चौका मारा, तो मैंने स्वास्तिक से कहा था- 'भाई, आज इसका ही दिन है। 4 विकेट ले चुका है, फील्डिंग अच्छी कर रहा है, क्या पता बल्ले से भी मैच जिता दे।' और ठीक वैसा ही हुआ।” अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी पर रिंकू ने कहा यश बहुत मेहनती लड़का है, 3 साल से हमारी टीम के साथ है। कप्तानी करने में मुझे बहुत मज़ा आ रहा है, गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना सीख रहा हूँ। खुद गेंदबाजी करने पर उन्होंने हंसते हुए कहा- 'कप्तानी का यह फायदा तो है कि आप खुद को ओवर दे सकते हैं! मैदान पर बाएं हाथ का बल्लेबाज था, इसलिए मुझे लगा कि मैं दो ओवर निकाल सकता हूँ। हालांकि हमारी बल्लेबाजी थोड़ी बेहतर हो सकती थी और हम अगले मैच में बेहतर योजना के साथ उतरेंगे। अंतिम ओवर ने हमसे मैच छीन लिया करण शर्मा हार से निराश काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा ने कहा, “निश्चित रूप से यह एक निराशाजनक हार है। टीम ने जिस तरह का प्रयास किया, उसके बाद हारना दुखद है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन योजना बनाकर हमें जीत की स्थिति में ला खड़ा किया था। पूरा श्रेय उन्हें जाता है। मैच हाथ से निकला, इस पर करण ने कहा, “अंतिम ओवर में ही हमने मैच गंवाया। उससे पहले तक हम बहुत अच्छी स्थिति में थे। हम अपनी गलतियों पर काम करेंगे और बैठकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि आने वाले मैचों में कैसे सुधार करना है। शनिवार, 15 अगस्त को खेले जाएंगे ये मैच मैच 2: नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (दोपहर 3:00 बजे से) मैच 3: लखनऊ फाल्कन्स बनाम गोरखपुर लायंस (शाम 7:30 बजे से)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फहराएंगे तिरंगा:तिरंगे के रंग में रंगी पुलिस लाइन में कमिश्नर समेत तमाम बड़े अफसर मौजूद
    Next Article
    साइबर-ठगी के लिए फर्जी खाते उपलब्ध कराने वाला गिरोह पकड़ा:रायबरेली पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment