Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बेटियों को स्कूटी- एक लाख मिलेंगे; अखिलेश बोले- ये भाजपा का विदाई बजट, शंकराचार्य के शिविर में कुकर्म का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी बजट को लेकर है। योगी सरकार ने अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। वहीं, दूसरी खबर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में याचिका से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- यूपी में शादी के लिए 1 लाख मिलेगा; 400 करोड़ की स्कूटी बांटी जाएगी योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। गरीब लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे। 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 3 यूनिवर्सिटीज बनेंगीं। 400 करोड़ की स्कूटी बांटी जाएगी। 7 स्मार्ट सिटी डेवलप होंगे। 34 हजार करोड़ का नार्थ-ईस्ट कॉरिडोर बनेगा। 10 लाख को रोजगार का ऐलान। मध्यम वर्ग के लिए न्यू रेजीडेंशियल स्कीम लांच होगी। पूरी खबर पढ़ें 2- अखिलेश बोले-विदाई बजट से भाजपा की भी विदाई तय; कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- जनता को भ्रमित किया बजट में योगी सरकार ने 43 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि, शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाने का बजट में कोई प्राविधान नहीं दिखा। बजट पर सीएम योगी ने कहा- बजट में सबका ध्यान रखा। अखिलेश बोले-यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय। शिवपाल बोले-कागजी बजट मुबारक हो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- जनता को भ्रमित करने वाला बजट है। पूरी खबर पढ़ें 3- अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप; 2 बच्चे कोर्ट में पेश किए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा-गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। कोर्ट में 2 बच्चों को भी पेश किया। कोर्ट के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने जवाब दाखिल किया। 20 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 4- कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में घायल ने किया समझौता; काेर्ट ने ड्राइवर को आरोपी नहीं माना कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न उस समय आ गया जब घायल ने समझौता कर लिया। बोला- कारोबारी का बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था। इसके बाद ड्राइवर ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी, उसे आरोपी नहीं माना। कहा कि पुलिस रिपोर्ट में आरोपी शिवम मिश्रा है, मोहन का कहीं नाम नहीं है। जमानत याचिका मंजूर नहीं होगी। कार अभी थाने में ही रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 5- कानपुर HDFC बैंक ठाकुर-ब्राह्मण विवाद; बैंककर्मी का पति बोला- ब्राह्मण होना ही गुनाह कानपुर में HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी’ कहने वाली आस्था सिंह और बैंक से इस्तीफा देने वाली ऋतु त्रिपाठी के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऋतु का कहना है कि आस्था ने मुझपर और मेरे पति पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। मेरे पति को ऑनलाइन धमकियां मिल रहीं। कुछ हुआ तो 'ठाकुर हूं' कहने वाली जिम्मेदार' होगी। जनसुनवाई पर मैंने शिकायत की है। पति बोला- ब्राह्मण होना ही गुनाह है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- रामपुर में वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या; जिला पंचायत ऑफिस में वारदात रामपुर के जिला पंचायत ऑफिस में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील की एक बाबू से कहासुनी हुई, फिर गोलियां चलने की आवाज आई। मृतक के भतीजा ने बताया- ऑफिस के बाबू ने गोली मारकर हत्या की है। बाद में अपने बचाव के लिए खुद को घायल कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना के बाद परिजन और काफी संख्या में वकील अस्पताल पहुंचे। नाराज घरवालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। पूरी खबर पढ़ें 7- मऊ में रेलवे के पार्सल अधीक्षक ने RPF जवान को धमकाया; बोला- आंखें निकाल लूंगा मऊ में रेलवे पार्सल अधीक्षक ने RPF के जवान से गाली-गलौज कर सरेआम धमकी दी। अपना नाम बताते हुए जवान की आंख निकालने की धमकी देते हुए भोजपुरी में कह रहे- राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक मऊ... अंखियां निकाल लेब…जानत नाही हउव कैसे बात करत हवअ…। घटना 10 फरवरी की पार्सल ऑफिस की है। 1.45 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने समझौता करा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8- कन्नौज में 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत; बोला- मेरी शादी करा दो कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। वह प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि बैलेंस बिगड़ा और नीचे आ गया। अस्पताल में मौत हो गई। 3 दिन पहले प्रेमिका की शादी हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9- थाईलैंड की राजकुमारी ने ताजमहल देखा; डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने ताजमहल का दीदार किया। कैमरे में ताज को कैद किया। डायना सीट पर बैठकर उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी था। सिक्योरिटी ने फोटो ले रहे टूरिस्टों को मना किया। लेकिन कुछ विदेशी टूरिस्ट नहीं माने और फोटो लेते रहे। इसके बाद सिक्योरिटी ने उनसे फोटो डिलीट करवाए। वह ताजमहल में एक घंटे तक रहीं। लोकल टूरिस्टों की एंट्री बैन रही। पूरी खबर पढ़ें 10- ब्रिटिश नागरिकता लेने वाले मौलाना के घर ED की रेड; संतकबीरनगर और आजमगढ़ पहुंची टीम ब्रिटिश नागरिकता लेने वाले मौलाना शमशुल हुदा के संतकबीरनगर और आजमगढ़ स्थित घरों पर ईडी ने रेड की है। बुधवार सुबह लखनऊ से ईडी की एक-एक टीम दोनों जगह पहुंची। संतकबीरनगर में 3 अधिकारियों की टीम पहुंची। मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी। मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ की। बेटा तौसीफ रजा नहीं मिला। मौलाना 2007 से लंदन में रह रहा। उसने 2013 में वहां की नागरिकता ले ली थी। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रयागराज में 10 हजार घूस लेते SDO गिरफ्तार; मीटर के लिए घूस मांगा था प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने SDO संजीव श्रीवास्तव को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। SDO ने मीटर सही कराने और जुर्माना बचाने को रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार रुपए लेकर उसके कार्यालय पहुंचा। उसने जैसे ही SDO को रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हिरासत में लेकर टीम उसे थाने लेकर गई। पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कराया। वह गाजीपुर का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें 12- शाहजहांपुर में राजपाल के भाई बोले- किसी से एक पैसा भी मदद नहीं मिला; तिहाड़ में हैं एक्टर चेक बाउंस में तिहाड़ जेल गए एक्टर राजपाल यादव के भाई श्रीपाल ने कहा- मेरे भाई की अबतक किसी ने मदद नहीं की। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। किसी ने फोन करके परिवार से संपर्क भी नहीं किया है। मेरा भाई बॉलीवुड़ में मेहनत कर रहा है, किसी से भीख नहीं मांग रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि राजपाल की मदद के लिए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव समेत कई हस्तियां सामने आई हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की रॉयल विदाई; हेलीकॉप्टर से ले गया दूल्हा बुलंदशहर में भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह की भतीजी की हेलीकॉप्टर में विदाई हुई। इस विदाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। आलम यह कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। भतीजी पूजा की शादी नोएडा के रहने वाले हर्ष से हुई है। हर्ष के पिता राजपाल सिंह बड़े उद्योगपति हैं। उनकी चार पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां चल रही हैं। शादी 10 फरवरी को थी जबकि 11 फरवरी को विदाई हुई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- देवरिया में 'मैन ऑफ द मैच' अनोखा इनाम, जिंदा देसी मुर्गा दिया देवरिया में क्रिकेट प्रतियोगिता महुआरी प्रीमियम लीग (एमपीएल) का अनोखा पुरस्कार सुर्खियों में है। दरअसल, टूर्नामेंट में 'मैन ऑफ द मैच' को नकद या ट्रॉफी के बजाय देसी मुर्गा गिफ्ट किया गया। आयोजकों की ओर से जब मंच पर मैन ऑफ द मैच को जिंदा देसी मुर्गा और सर्टिफिकेट दिया गया तो मौजूद हर कोई हंस पड़ा। पुरस्कार ले रहा खिलाड़ी भी मुस्कुरा दिया। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- कल 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान, ठंड का असर कम होगा 12 फरवरी से यूपी में ठंड का असर और कम होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पछुआ हवाओं के कमजोर होने से तापमान बढ़ रहा। अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे ठंड के असर में कमी आएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बजट पर लखनऊ के लोगों की राय:किसी ने बताया उम्मीदों का बजट, नौकरी को लेकर छात्रों ने किए सवाल
    Next Article
    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को मिले 5 हजार करोड़:KGMU को 2246-कैंसर संस्थान को 326 करोड़, आधुनिक मशीनें-सुविधाएं बढ़ेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment