Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीआई ट्रांजैक्शन पर टैक्स वापस लेने की मांग:भदोही में कलेक्ट्रेट पहुंचे UP उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल करने वाले छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों पर इसके आर्थिक प्रभाव को ध्यान में रखा जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने छोटे, मध्यम और फुटकर कारोबारियों पर पड़ने वाले एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के प्रभाव का व्यापक अध्ययन दोबारा कराने की मांग की। साथ ही यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह निशुल्क रखने पर पुनर्विचार करने और किसी भी नई व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने की मांग उठाई। एमडीआर के प्रभाव का दोबारा अध्ययन करने की मांग व्यापारियों ने कहा कि छोटे और फुटकर कारोबारियों पर एमडीआर का प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में इस व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर इसके प्रभावों को समझना जरूरी है। व्यापार मंडल ने यूपीआई भुगतान को निशुल्क रखने पर भी दोबारा विचार करने की मांग की। कारोबार की प्रकृति को भी ध्यान में रखने का सुझाव व्यापारियों ने सुझाव दिया कि केवल यूपीआई से मिली मासिक राशि के आधार पर किसी व्यापारी के कारोबार का आकलन न किया जाए। इसके साथ कारोबार की प्रकृति को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलता रहे और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। 15 अक्टूबर से पहले व्यापारी संगठनों से चर्चा की मांग व्यापारियों ने मांग की कि 15 अक्टूबर से लागू होने वाली व्यवस्था को लागू करने से पहले देश के प्रमुख व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा और परामर्श किया जाए। उनका कहना है कि इससे जमीनी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों को समझने और व्यावहारिक व्यवस्था तैयार करने में मदद मिलेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के साथ अशोक जायसवाल, तरुण शुक्ला, सुरेश माली समेत अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले:महोबा जा रही थी डबल डेकर, मृतकों की पहचान के लिए पुलिस टीम नोएडा भेजी
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर की मौत की वजह पोस्टमार्टम में भी साफ नहीं:बिसरा जांच से खुलेगा राज, CCTV-CDR खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment