Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर ठगी:बुलंदशहर में युवक से करीब नौ लाख की साइबर ठगी, पुलिस कर रही खातों की जांच

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक युवक से यूट्यूब चैनल मोनेटाइज कराने के नाम पर करीब नौ लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच और थाना खानपुर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खानपुर कस्बे के मोहल्ला शिवालावाई निवासी मोहित राणा पुत्र कुंवरपाल सिंह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। 29 जनवरी 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडियो मैसेज आया, जिसमें यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कराने का दावा किया गया था। आरोपियों ने शुरुआत में स्कैनर के जरिए 99 रुपये भेजने को कहा। 99 रुपये भेजने के बाद भी मोनेटाइजेशन शुरू नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से मोहित से कभी 900 रुपये, तो कभी 1875 रुपये और अन्य रकमें ट्रांसफर कराईं। धीरे-धीरे पीड़ित और उसके परिजनों के खातों से विभिन्न क्यूआर कोड के माध्यम से बड़ी धनराशि निकलवा ली गई। आरोप है कि मोहित के खाते से करीब 4.20 लाख रुपये, उनकी माता के खाते से लगभग 3.01 लाख रुपये और पिता के खाते से करीब 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 9 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया और अपने फोन बंद कर दिए। जांच के दौरान यह सामने आया है कि यह ठगी राजस्थान के सवाई माधोपुर जनपद क्षेत्र से संचालित की गई थी। मोहित राणा ने 6 फरवरी और 10 फरवरी 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर एनसीआर दर्ज कराई थी। रकम वापस न मिलने पर उन्होंने अब विस्तृत प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में नकलविहीन परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, सीसीटीवी से होगी निगरानी
    Next Article
    युवक की ट्रेन से कटकर मौत:चकेरी में ट्रैक पार करते समय हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment