Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी के वापस न लौटने से परेशान था, दरवाजा तोड़कर निकाला गया श‌व

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बेहटामुजवार थाना क्षेत्र के आसायस गांव में रविवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र भाग्गा लाल के रूप में हुई है, जो आसायस गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। पुष्पेंद्र ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उन्हें पुष्पेंद्र फंदे से लटके मिले। पुष्पेंद्र गांव के एक स्कूल में भोजन बनाने का काम करते थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। घटना के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र का अपनी पत्नी शिल्पी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही थी और घर वापस नहीं आ रही थी, जिसके कारण परिवार में तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी से बिदाई का मुकदमा भी चल रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि लगभग दो वर्ष पहले भी पत्नी से विवाद के चलते पुष्पेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, हालांकि उस समय उनकी जान बच गई थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक की मौत:मशीन रिपेयरिंग के दौरान हुआ चपेट में आया
    Next Article
    आज परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्ट करेंगे कक्ष निरीक्षक:वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, 18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment