Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्ट करेंगे कक्ष निरीक्षक:वाराणसी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, 18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

    9 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके पहले आज सोमवार को सभी कक्ष निरीक्षक अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से वाराणसी समेत सभी जनपद के DIOS को इसके लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जनपद में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 92,722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। 2 दिन पहले राजकीय क्वींस कॉलेज से सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जा चुके हैं। जिन्हें सभी केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में CCTV की निगरानी में रखा गया है। इन्हें प्रयागराज स्थित बने कंट्रोल रूम व जिले में बने कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। कक्ष निरीक्षकों की 20 पालियों में ड्यूटी जरूरी सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक व सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि सभी राजकीय व सहायता प्राप्त शिक्षकों को 20 पालियों में अनिवार्य रूप से ड्यूटी करना होगा, ताकि बाहर से शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक न बनाना पड़े। दरअसल, बड़ी संख्या में परीक्षा में ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं, वह ड्यूटी कटवाने की जुगत में रहते थे। इससे बाहरी शिक्षकों को लगाना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी के वापस न लौटने से परेशान था, दरवाजा तोड़कर निकाला गया श‌व
    Next Article
    आगरा में धोबी की बगीची का नहीं थम रहा विवाद:DM को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन,बोले-भूमाफिया पर हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment