Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सिपाही गिरफ्तार:बदायूं में पुलिस की तैयारी कर रही थी, शादी से मुकरने पर तेजाब पीकर दी जान

    12 hours ago

    1

    0

    बदायूं में युवती की तेजाब पीने से हुई मौत मामले में फरार चल रहे निलंबित सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह 28 सितंबर से फरार चल रहा था। एसएसपी अंकिता शर्मा ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। परिजनों के मुताबिक, मोबाइल में आरोपी के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट मिले थे। आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में शादी से इनकार कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसी से परेशान होकर युवती ने तेजाब पी लिया था। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान 27 सितंबर को उसकी मौत हो गई। युवती होमगार्ड की परीक्षा पास कर चुकी थी पुलिस की तैयारी कर रही थी। देखें 3 तस्वीरें… पढ़ें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कुसुम कोटगांव (23) निवासी का अफेयर 52 किलोमीटर दूर करखेड़ी गांव निवासी जीशान (25) से था। 5 साल पहले दोनों की बिसौली कस्बा में कोचिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। परिजनों का आरोप है कि जीशान ने शादी का भरोसा देकर कुसुम से शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। बाद में उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई तो उसने कुसुम से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कुसुम के भाई की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच जीशान ने उनके पिता के मोबाइल पर फोन किया। उसने कहा कि अपनी बेटी को समझा लो, वह उसे परेशान कर रही है। इसके बाद फोन कट गया। पिता ने जब कुसुम से इस बारे में पूछा तो उसकी जीशान से बातचीत हुई। आरोप है कि इसी दौरान उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मोबाइल में मिले चैट के स्क्रीनशॉट परिजनों के मुताबिक, धमकी से परेशान होकर कुसुम ने पहले अपना मोबाइल फेंक दिया और फिर टॉयलेट में जाकर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे पहले इस्लामनगर, फिर चंदौसी और बाद में मुरादाबाद के डॉ. लाल सिंह मेमोरियल मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कुसुम के मोबाइल में जीशान के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट मिले। इनमें कुसुम ने अपनी मौत के लिए जीशान और उसके घरवालों को जिम्मेदार बताया था। परिजनों ने चैट और धमकियों को घटना से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कुसुम के भाई प्रेमशंकर ने बताया सिस्टर को लव जिहाद में एक लड़के ने फसाया था। इसके बाद उसने फोटो वगैरह खींच लिए थे और उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी, ऐसी स्थिति पैदा कर दी की मेरी बहन ने जान दे दी। ​जिशान पुलिस में है, हरदोई के पिहानी थाने में पोस्टेड है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हुआ था चयन कुसुम के पिता खेती करते हैं। भाई मुरादाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। छोटा भाई दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। परिवार के मुताबिक, कुसुम ग्रेजुएशन कर चुकी थी और हाल ही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में उसका चयन हुआ था। हालांकि, वह पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। परिवार ने आरोप लगाया कि शादी का भरोसा टूटने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस मामले में दर्ज आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में सांप से डसवाने वाली रविता की लव स्टोरी: दाल-चावल खिलाकर अमरदीप के करीब आई मेरठ में पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अमित की हत्या से 6 महीने पहले 3 बच्चों की मां रविता की मुलाकात अमरदीप से हुई थी। अमित ने दोस्त अमरदीप को घर पर खाने के लिए बुलाया था। रविता ने अमरदीप को दाल-चावल खिलाया तो उसका दिल रविता पर आ गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गरबा-डांडिया नाइट की धूम:राधा गोविंद मंदिर में 300 से अधिक लोगों ने किया डांडिया, इंफ्लुएंसर मीट रही खास
    Next Article
    दुर्गा धाम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा:32वें दुर्गा पूजा महोत्सव में मां का दरबार सजा, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment