Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती का फोटो अश्लील गाने के साथ शेयर किया:फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, अज्ञात व्यक्ति पर FIR दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एक युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके फोटो अश्लील गाने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। इस मामले में युवती ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले की निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। आरोपी ने उसके फोटो पर अश्लील गाने लगाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे उसकी और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। युवती ने बताया कि इस घटना के कारण उसे और उसके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों द्वारा तरह-तरह की बातें किए जाने से उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में फर्जी अंकपत्र से शिक्षक भर्ती:लखनऊ के एंटी करप्शन कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 3 साल की सजा
    Next Article
    18 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने में JE पर FIR:अलीगढ़ नगर निगम के बाबू ने दर्ज कराया केस, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment