Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yemen के Jawf में जेल पर सऊदी हवाई हमले का आरोप, बच्चे समेत 7 की मौत

    6 minutes ago

    1

    0

    काहिरा, आठ सितंबर (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को आरोप लगाया कि सऊदी अरब ने देश के उत्तरी हिस्से में एक जेल पर हमला किया जिसमें एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित यमन के बलों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घटना हुई है। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि जौफ प्रांत के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हज्म शहर में स्थित ‘सेंट्रल करेक्टिव फैसिलिटी’ (केंद्रीय सुधार गृह) पर हुए हमले में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला समेत कम से कम सात लोग घायल भी हुए हैं।जेल के वार्डन ने हूती विद्रोहियों के ‘अल-मसीरा’ समाचार चैनल को बताया कि 35 कैदी और अपने पति से मिलने आई एक महिला मलबे में फंस गए। यमन 2014 में उस समय गृहयुद्ध की चपेट में आ गया था, जब हूती विद्रोहियों ने उत्तर में अपने गढ़ से आगे बढ़ते हुए राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को पहले देश के दक्षिणी हिस्से और फिर निर्वासन में सऊदी अरब जाना पड़ा।इसके अलग साल सरकार को फिर से सत्ता में लाने के प्रयास में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन युद्ध में शामिल हो गया था। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने सऊदी अरब पर जौफ में हवाई हमले करने और ‘‘नरसंहार करने’’ का आरोप लगाया। सरी ने सऊदी अरब पर एक टोही ड्रोन तैनात करने और भाड़े के लड़ाकों को विभिन्न प्रकार के हथियार मुहैया कराने का भी आरोप लगाया।सैन्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यमन के खिलाफ सऊदी अरब की जारी आक्रामकता का जवाब दिया जाएगा और उसे इसकी सजा भी मिलेगी।’’ सरी ने सोमवार को बाद में कहा कि हूती बलों ने पिछले 24 घंटे में सऊदी अरब के कुल चार टोही ड्रोन मार गिराए। इन हमलों के बारे में सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Economic Partnership Strategy 2030: नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से तय होगी भविष्य की ग्लोबल ट्रेड नीति, मजबूती और इनोवेशन' पर टिकी दुनिया की नजर
    Next Article
    Houthi विद्रोहियों के हमलों से दहला Saudi Arabia, 73 लोग हुए घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment