Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Zagreb School Attack मामले में हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

    13 hours ago

    1

    0

    क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एक छात्र ने दूसरे छात्र और एक सफाई कर्मचारी को धारदार वस्तु से घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। क्रोएशिया के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि आरोपी ने हमले में एक धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल छात्र के शरीर पर कई वार किए गए थे। इसे भी पढ़ें: Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां, Guinness World Records में नाम दर्जछात्र की सर्जरी की गई और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, स्कूल के एक कर्मचारी का चेहरा जख्मी हो गया। समाचार पोर्टल ‘इंडेक्स’ के अनुसार यह हमला बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों के बीच विवाद के बाद हुआ। घटनास्थल के वीडियो में पुलिस की जांच के दौरान इमारत की घेराबंदी की गई दिखाई दे रही है। दिसंबर 2024 में चाकू लेकर एक पूर्व छात्र जगरेब के एक स्कूल में घुस गया था। इसे भी पढ़ें: पंजाब के स्कूलों पर Kejriwal का CJP को धन्यवाद, कहा- कमियों का तुरंत समाधान करेंगेउसने सात साल की एक बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और तीन अन्य बच्चों तथा उनके शिक्षक को घायल कर दिया था। मामले में उसे दोषी ठहराया गया और 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इस हमले के बाद जगरेब और अन्य जगहों के स्कूलों ने अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने शुरू कर दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-Iran Ties: द्विपक्षीय वार्ता के लिए Delhi पहुंचे Pezeshkian, BRICS मंच से दुनिया को देंगे बड़ा संदेश
    Next Article
    18th BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे Antonio Guterres, भारत के नेतृत्व में Global Governance Reforms पर बड़ा मंथन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment